आईपीएल 2018 का शानदार सीजन खत्म हुए अभी महज एक हफ्ता हुआ है. इसी के साथ सभी खिलाडियो अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम में लौट चुके हैं. साथ ही खिलाड़ियों ने आगे आने वाली सीरीज के लिए तैयारिया भी शुरू कर दी है. भारतीय टीम 14 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टेस्ट सीरीज खेलेगी.
दिनेश कार्तिक को मिला मौका

इसी के साथ पूरे 8 साल बाद आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब भारतीय टेस्ट टीम में दिनेश कार्तिक को शामिल कर लीया गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धीमान शाह हाथ के अंगूठे में लगी चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. जिसका फायदा दिनेश कार्तिक को मिला है.
कार्तिक के पास होगा अच्छा मौका

कार्तिक के पास इस टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खिंचने का मौका होगा. दिनेश कार्तिक ने 2007 में इंग्लैंड दौरे पर तीन अर्धशतक लगाए थे और ओवल में 91 रन की पारी खेली थी. उन्होंने उस दौरे पर कुल 263 रन बनाए थे.
पहले भी कार्तिक को मिला था मौका

हालांकि, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी जब तीसरे टेस्ट से पहले ऋद्धिमान साहा चोटिल हो गए थे तो दिनेश कार्तिक को टेस्ट टीम में शामिल करने का फैसला लिया गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. जोहनसबर्ग में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में पार्थिव पटेल को शामिल किया गया था. कार्तिक ने भारत के लिए 23 टेस्ट खेले हैं लेकिन आखिरी बार टेस्ट 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. कार्तिक ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. वह अब तक 23 टेस्ट मैचों में 1000 रन बना चुके हैं.
शाह को आराम दिया जाना है जरूरी

इसी के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बयान में कहा, “ऋद्धिमान साहा अफगानिस्तान के खिलाफ बैंगलोर में 14 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. साहा को 25 मई को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी.”
बोर्ड ने कहा, “ऋद्धिमान साहा को अफगानिस्तान के साथ होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया था. भारतीय टीम की मेडिकल टीम इस चोट के बाद लगातार साहा पर नजर बनाए हुए थी और शनिवार को उसने फैसला किया कि इंग्लैंड के साथ होने वाली अहम टेस्ट सीरीज से पहले साहा को पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए आराम दिया जाना जरूरी है.”
The post 8 साल बाद दिनेश कार्तिक को मिला टेस्ट मैच में खेलने का फिर मौका, दिखा सकते हैं कमाल appeared first on SportzWiki Hindi.