स्पोर्ट्स डेस्क। शुक्रवार को भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला गया जिसमें भारत ने 143 रन आयरलैंड को मात दी। इस मुकाबले को जीतने के बाद भारत ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली हैं। मैच से पहले भारतीय टीम में कप्तान विराट कोहली ने टीम में कई बदलाव किये थे। कोहली ने ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन को आराम देकर सिद्धार्थ कौल को मौका दिया। सिद्धार्थ कौल का यह पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच था। इसके अलावा लोकेश राहुल, उमेश यदव और कार्तिक को भी मैदान में उतारा।
भारत और आयरलैंड के बीच मैच में आयरलैंड ने टॉस जीता और उसने पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली और लोकेश ने पारी की शुरुआत की। शुरूआती जोड़ी ज्यादा देर नहीं टिक पाई और भारत को विराट कोहली के रूप में पहला झटका लगा। विराट कोहली 8 गेंदों में मात्र 9 रन ही बना पाए। इसी के साथ विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से भी चूक गए।
दरअसल विराट कोहली के टी-20 मैच में 1992 रन हो चुके हैं अगर कोहली कल वाले मुकाबले में 8 रन और बना लेते तो विराट कोहली टी-20 मैच में 2000 रन पुरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाते। रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। कल के मुकाबले में केएल राहुल को मैन ऑफ़ द मैच और युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया।
बता दें आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इंग्लैंड के इस दौरे में भारत को 3 टी-20 मैच, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैच खेलने हैं। इस दौरे में भारत अपना पहला टी-20 मैच मंगलवार 3 जुलाई को ओल्ड ट्राफ्फोर्ड में खेलेगी।
Herald