स्पोर्ट्स डेस्क:बीसीसीआई नेपंजाब के बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता डोपिंग में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें आठ महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। 15 जनवरी से शुरू हो गया है जो 14 सितंबर को समाप्त होगा। बीसीसीआई ने बताया कि गुप्ता ने अनजाने में इसका सेवन किया है।
15 जनवरी को नई दिल्ली में घरेलू टी-20 टूर्नामेंट के दौरान बीसीसीआई के डोपिंग रोधी परीक्षण कार्यक्रम के तहत नमूना दिया और उनके नमूने में टरब्यूटालीन पाया गया। गुप्ता ने अपने डॉक्टर के परामर्श के बाद यह प्रतिबंधित पदार्थ लिया था।
बीसीसीआई के डोपिंग रोधी नियमों की 2.1 धारा के अंतर्गत डोपिंग रोधी नियम के उल्लघंन का दोषी पाया गया और इस वजह से गुप्ता को निलंबित कर दिया गया। गुप्ता ने श्वसन संबंधित संक्रमण के उपचार के लिए यह दवाई ली थी। इससे पहले यूसुफ पठान पर भी डोपिंग परीक्षण में विफल होने के बाद पांच महीने का पूर्व निलंबन लगाया गया था।
Herald