वर्तमान समय में विश्व में पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 प्रारूप में सबसे खतरनाक टीमों में से है और अभी आईसीसी की रैंकिंग के अनुसार पहले पायदान पर बनी हुई है। पाक टीम ने इस प्रारूप में हमेशा से ही अच्छा प्रदर्शन किया है इस कारण ही आज ही के दिन साल 2009 में पहली टी20 का विश्व कप का खिताब जीता था और भारत के बाद खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बनी थी।
इस मैच में पाकिस्तान के सामने श्रीलंकाई टीम थी जिन्होंने फाइनल में बहुत खराब प्रदर्शन किया था इस कारण हार का पाक के खिलाड़ियों ने मौके का फायदा उठाया था।

आइये एक नजर डालते है फाइनल मैच पर
इस निर्णायक मुकाबले में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के तत्कालीन कप्तान कुमार संगकारा ने टॉस जीता था, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और उन्हें महंगा पड़ गया। दरअसल हुआ यह कि पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन इस निर्णायक मैच में तिलकरत्ने दिलशान जैसा बल्लेबाज बिना कोई रन बनाकर आउट हो गया था।

श्रीलंका ने बनाये थे सिर्फ 138
इस प्रकार पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बहुत खराब रही और पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 317 रन बनाने वाले दिलशान बिना कोई रन बनाये ही आउट हो गए। इसके बाद जयसूर्या पर ज्यादा दबाव आ गया, लेकिन वो भी इस दबाव का सामना नहीं कर पाए और महज 17 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान संगकारा ने 64 रन बनाये जिसके चलते टीम का स्कोर 138 तक पहुँच पाया।
आसानी से जीता पाकिस्तान
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पकिस्तान टीम ने अच्छी शुरुआत दी तेज गति से रन बनाये जिसमें कामरान अकमल और शाहजाइब ने पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद अफरीदी ने तूफानी पारी खेलते हुए यह मैच पाकिस्तान को 8 विकेटों से जीता दिया।
अफरीदी ने 54 रन बनाये थे इस कारण उन्हें मैन ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया था। इस प्रकार पाकिस्तान टीम ने आज ही के दिन अपना पहला टी20 विश्व जीता था।
The post 9 साल पहले आज ही के दिन श्रीलंका को हरा पाकिस्तान ने पहली बार जीता था टी-20 विश्वकप appeared first on SportzWiki Hindi.
#lovecricket #T20 #Twenty20 #WorldCup #cricket #Pakistan #SriLanka