Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

9 गेंदों में 32 रनों की पारी खेलने वाले हार्दिक पंड्या के नाम जुड़ा विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले एकलौते खिलाड़ी बने हार्दिक

भारत और आयरलैंड के बीच खेली गई दो मैचों की टी-20 सीरीज को भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को डबलिन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच को भारतीय टीम ने 143 रनों के बड़े अंतर से जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम ने इससे पहले डबलिन में ही खेले गए पहले टी-20 मैच में भी 76 रनों की शानदार जीत हासिल की थी।

भारत ने आयरलैंड का किया क्लीन स्वीप

भारतीय टीम यूके के इस लंबे दौरे के लिए यहां पहुंची हैं जहां पर उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत की। आयरलैंड की कमजोर टीम को विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कोई मौका नहीं दिया और दो मैचों की टी-20 सीरीज के दोनों ही मैचों में नंबर वन टीम वाला प्रदर्शन करते हुए आसानी से आयरलैंड की चुनौती को खत्म कर दिया।

व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाने में भी भारतीय खिलाड़ी रहे आगे

भारतीय टीम के लिए ये सीरीज रिकॉर्ड की नजर से भी बेहतरीन रही। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाने में भी कोई कमी नहीं रखी और जहां मौका मिला वहां पर अपने निजी रिकॉर्ड को खड़ा कर डाला। इसी तरह से शुक्रवार को भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने टी-20 क्रिकेट का एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किया।

हार्दिक पंड्या ने 9 गेंदो में 32 रन बनाकर हासिल किया ये रिकॉर्ड

हार्दिक पंड्या ने दूसरे टी-20 मुकाबलें में अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने पहुंचे। हार्दिक ने आते ही आयरिश गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया और केवल 9 गेंदो का सामना करते हुए  355.55 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से 32 रन नाबाद बना डाले। इस तरह से तेज बल्लेबाजी के साथ ही हार्दिक पंड्या टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी पारी में 30 से ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 30 या 30 से अधिक रन बनाने के मामले में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने का रिकॉर्ड

1. युवराज सिंह के नाम हैं जिन्होंने 362.50 की स्ट्राइक रेट से साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंदो में 58 रन बनाए थे।

2. इस रिकॉर्ड में दूसरा नाम न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो का है जो साल 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 357.14 की स्ट्राइक रेट से 14 गेंदो में 50 रन बना चुके हैं।

3 . नंबर तीन पर हार्दिक ने अपना नाम लिखवा लिया है  जो आयरलैंड के खिलाफ 9 गेंदो का सामना करते हुए  355.55 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से 32 रन बनाए।

4. वहीं नंबर चार पर श्रीलंका के जेहान मुबारक 2007 में केन्या के खिलाफ 353.84 की स्ट्राइक रेट से 13 गेंदो में 43 रन बनाए थे।

5. वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट ने 2016 विश्व टी-20 फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 340 की स्ट्राइक रेट से 10 गेंदो में 34 रन बनाए ।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post 9 गेंदों में 32 रनों की पारी खेलने वाले हार्दिक पंड्या के नाम जुड़ा विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले एकलौते खिलाड़ी बने हार्दिक appeared first on SportzWiki Hindi.