स्पोर्ट्स डेस्क। यह साल दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा के नाम रहा ने दक्षिण अफ्रीका के वार्षिक क्रिकेट पुरस्कारों में तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा अपना दबदबा बनाते हुए नौ में से छह पुरस्कारों पर कब्जा कर लिया और साथ ही वह क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए भी चुने गए है।
साथ ही बताया जा रहा है विश्व के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज रबादा ने दूसरी बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता। साथ ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सन्यास की घोषणा कर चुके बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी 20 क्रिकेटर चुना गया। साथ ही बताया जा रहा है की कैगिसो रबादा ने दूसरी बार छह पुरस्कार जीते।
बताया जा रहा है की कैगिसो रबादा को छह पुरस्कारों में क्रिकेटर ऑफ द ईयर, टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर, फैंस प्लेयर ऑफ द ईयर और डिलीवरी ऑफ द ईयर के लिए चुना गया।
Herald