टीम इंडिया ‘ए’ इंग्लैंड दौरे पर गयी है. जहां वह अभी अभ्यास मैच खेल रही है. इस दौरान भारतीय टीम के जबरदस्त बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपने बल्ले से इंग्लैंड में धमाल मचा रहे हैं. दूसरे अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ ने लीसेस्टरशायर के खिलाफ जोरदार शतक जड़ दिया है. इससे पहले के अभ्यास मैच में भी इंग्लैंड इलेवन के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली थी.
पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए लीसेस्टरशायर के खिलाफ 90 गेंदो पर 20 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 132 रनों की पारी खेली हैं. इससे पहले टीम इंडिया ‘ए’ के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे शॉ ने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 221 रनों की साझेदारी बनायी.
पृथ्वी शॉ ने 146.67 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से लगाया शतक

अंडर-19 वर्ल्ड कप से लेकर आईपीएल तक में पृथ्वी शॉ की जबरदस्त बल्लेबाजी देखने को मिली. वहीं अब जब वह इंग्लैंड दौरे पर गए हैं तो वहां भी अपनी बल्लेबाजी का जादू चला रहे हैं. इंग्लैंड की परिस्थियों को समझकर पृथ्वी शॉ अपने बैट से कमाल कर रहे हैं. दूसरे अभ्यास मैच में शॉ ने 146.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23वें ओवर में जेम्स डिकिंसन की गेंद पर सिंगल की मदद से शतक पूरा किया. हालांकि जब शॉ एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे थे तो 26वें ओवर में आतिक जाविद ने बोल्ड कर पृथ्वी शॉ को पवेलियन भेज दिया.
ईसीबी के खिलाफ बनाए थे 70 रन

पृथ्वी शॉ ने पहले ही अभ्यास मैच में अपनी बल्लेबाजी से तेबर दिखा दिए थे. शॉ ने ईसीबी इलेवन के खिलाफ 70 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन रायन हिगिंस ने उन्हें कैच आउट कर शतक पूरा करने से रोक दिया था. वहीं अब दूसरे अभ्यास मैच में शॉ ने आखिरकार 100 का आंकड़ा पार कर लिया.
The post इंग्लैंड में पृथ्वी शॉ का धमाल जारी, दुसरे अभ्यास मैच में मात्र 90 गेंदों में 20 चौके और 3 छक्के लगा जमाया शतक appeared first on SportzWiki Hindi.