स्टुटगार्ट। विश्व नम्बर वन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने एक बार फिर से टेनिस कोर्ट पर अपनी बादशाहत साबित करते हुए मिलोस राओनिक को शिकस्त देकर स्टुटगार्ट कप टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है। टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर ने खिताबी मुकाबले में कनाडा के मिलोस राओनिक को सीधे सेटो में 6-4, 7-6 से हराकर ग्रास कोर्ट पर अपनी बादशाहत बरकरार रखी।
फीफा विश्व कप में 36 साल बाद हुआ ऐसा, जब..
स्टुटगार्ट कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जीत हासिल करने के साथ ही रोजर फेडरर की यह 98वीं एटीपी खिताबी जीत हो गई है। 36 वर्षीय फेडरर फाइनल मुकाबले से पहले ही विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गए। जिसकी आधिकारिक पुष्टि आज जारी होने वाली रैंकिंग में होगी।
दिग्गज महान खिलाड़ी रोजर फेडरर को यहां पर तीसरे प्रयास में खिताबी जीत मिली है। पिछले साल पहले ही दौर में टामी हास से रोजर फेडडर को हार का सामना करना पड़ा था। जबकि 2016 में उन्हें डोमिनिक थिएम से सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।आठ के विंबलडन चैम्पियन रोजर फेडरर अब नौवें खिताब के लिए प्रबल दावेदार के रूप में मैदार पर उतरेंगे।
FIFA WORLD CUP 2018: स्विटजरलैंड ने ब्राजील को 1-1 ड्रा पर रोका
स्टुटगार्ट कप टेनिस टूर्नामेंट में खिताबी जीत के बाद रोजर फेडरर ने कहा कि मेरे लिए यह शानदार वापसी है। मैं अपने तीसरे प्रयास में इस टूर्नामेंट को जीतकर बहुत खुश हूं।
पहले टेस्ट में राशिद के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
गौरतलब है कि स्विट्जलैंड के रोजर फेडरर टेनिस कोर्ट पर दमदार वापसी करने के लिए हाल ही में हुए फे्रंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में नहीं खेले थे। रोजर फेडरर अपने टेनिस करियर में छह बार ऑस्ट्रेलियन ओपन और पांच बार यूएस ओपन जीत चुके हैं। जबकि वह अपने करियर में केवल एक बार ही फें्रच ओपन पर कब्जा जमाने में कामयाब हुए हैं।