Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर नहीं बल्कि इस दिग्गज को अपना आदर्श मानते है अर्जुन तेंदुलकर, जाने अर्जुन के बारे में ये 9 बाते नहीं जानते होंगे आप

लगभग पांच साल पहले सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए अपना अंतिम मैच खेला था. अब एक बार फिर भारतीय क्रिकेट में तेंदुलकर नाम वापस आ गया है. अर्जुन तेंदुलकर का चयन अंडर-19 टीम में श्री लंका दौरे के लिए हुआ है. अर्जुन यहां दो चारदिवसीय मैच खेलेंगे. चलिए हम आपको अर्जुन तेंदुलकर के बारे में रोचक जानकारी देते हैं. जिसके बारे में शायद ही आपको मालूम हो.

135 किमी की रफ़्तार से गेंदबाजी कर सकते 

जहां सचिन तेंदुलकर एक महान बल्लेबाज रहे हैं, तो वहीं उनके बेटे अर्जुन गेंदबाजी में ज्यादा माहिर हैं. अर्जुन इस वर्ष के अप्रैल में धर्मशाला स्टेडियम में चले कैंप के दौरान अंडर-19 के 25 खिलाड़ियों का हिस्सा थे. अर्जुन के कोच के मुताबिक वह लगातार 135 की स्पीड से गेंदबाजी कर सकते हैं.

प्रदर्शन में निरंतरता

पिछले वर्ष सितम्बर में हुए जेवाई लेले इनविटेशन टूर्नामेंट में अर्जुन मुंबई की अंडर-19 टीम में शामिल किए थे. वह मुंबई अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं. 2017-18 में कूच बेहर ट्रॉफी में अर्जुन ने पांच मैचों में 19 विकेट लिए थे. वहीं पिछली जुलाई में एमसीसी का हिस्सा रहे अर्जुन ने चार विकेट लिए थे.

कोच

अर्जुन के कोच अतुल गायकवाड रहे हैं. वाज नेशनल क्रिकेट एकेडमी से तीसरे लेवल के कोच हैं. उन्होंने बायोमकैनिक में पीएचडी की है. गायकवाड अर्जुन के तीन साल तक कोच रहे हैं.

अतुल गायकवाड ने अर्जुन के बारे में बताते हुए कहा

”अर्जुन के लिए यहां तक पहुंचना आसान नही रहा. उन्होंने तीन साल तक फ्रैक्चर से सामना किया है. मैंने उन्हें काफी करीब से देखा है. इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है.”

प्रदर्शन से किया प्रभावित 

 

अर्जुन भारतीय और अन्तर्राष्ट्रीय सभी क्लबों का हिस्सा रह चुके हैं. कुछ साल पहले इंग्लैंड में अर्जुन ने महान गेंदबाज वसीम अकरम को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था.

आईडल 

ये सुनकर आप थोड़ा चौंक जाएंगे कि अर्जुन के आईडल सचिन तेंदुलकर नही हैं. दरसल अर्जुन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स को अपना आईडल मानते हैं.

लगातार अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर्स को करते हैं गेंदबाजी 

नेट प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर्स फिर चाहे वह भारतीय हों या विदेशी सभी को गेंदबाजी करते हुए नज़र आते हैं. आईपीएल के दौरान वह मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को नेट पर गेंदबाजी करते हुए भी देखे गए थे.

हरीश शील्ड में डेब्यू 

 

अर्जुन ने हरीश शील्ड टूर्नामेंट में 2011 में डेब्यू किया था. वहीं हरीश शेल्ड टूर्नामेंट में ही सचिन तेंदुलकर ने विनोद कांबली के साथ 664 रनों की साझेदारी की थी.

ऐसे गेंदबाज जो तेजी से रन भी बना सकते 

ऑल राउंडर माने जाने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने अभी तक अपनी गेंदबाजी से ज्यादा प्रभावित किया है. वहीं इसी वर्ष की शुरुआत में वह अपनी बल्लेबाजी के कारण चर्चा में आ गए थे. दरसल ऑस्ट्रेलिया में हुए क्रिकेट ग्लोबल चैलेंज में उन्होंने 27 गेंदों पर 48 रन बनाए थे.

पहला शतक 

एमसीए के अंडर-14 समर वेकेशन टूर्नामेंट में पहली बार शतक लगाया था. बाएं हाँथ के बल्लेबाज अर्जुन ने 124 रन बनाए थे. जिसमें 14 चौके और एक छक्का शामिल है.

The post सचिन तेंदुलकर नहीं बल्कि इस दिग्गज को अपना आदर्श मानते है अर्जुन तेंदुलकर, जाने अर्जुन के बारे में ये 9 बाते नहीं जानते होंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.