Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियोः 9 साल बाद भुवनेश्वर कुमार ने किया खुलासा,इस दिग्गज खिलाड़ी की रणनीति की वजह से सचिन को शून्य पर किया था आउट

टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में पहुंचे थे। इस दौरान  भुवी ने अपने करियर से जुड़ी तमाम बाते शेयर की। भुवी के नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्द है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शून्य पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार है।

यह कारनामा केवल भुवी के नाम है। भुवनेश्वर कुमार ने सचिन के विकेट के पीछे की कहानी शो के दौरान शेयर की। आइए इस पर डालते हैं एक नजर…

सुबह से सचिन पर थी भुवी की नजर

सचिन रमेश तेंदुलकर को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शून्य के स्कोर पर पहला शिकार भुवनेश्वर कुमार ने बनाया। इसके पीछे की कहानी शेयर करते हुए भुवी ने बताया कि,

“वो शुरूआत हुई थी मैच की सुबह से। जिस फ्लोर में मेरा रूम था उसी फ्लोर में उनका रूम भी था। तो मैं रूप से बाहर निकला एक आवाज आई।  एक बंदा अपना रूम लॉक कर रहा है। मुड़कर देखा तो ये बंदा सचिन तेंदुलकर है। वो मोबाईल यूज कर रहे और मोबाईल यूज करते-करते लिफ्ट में गए। लिफ्ट में दोनों साथ गए। लिफ्ट में मै पीछे से उन्हें देख रहा था। फिर ग्राउंड आ गया और उन्होंने कहा ऑल द बेस्ट। वो उधर चले गए और हम इधर चले गए।”

भुवी ने बताया कि लिफ्ट में सचिन को देखने के बाद वो बिल्कुल शांत उन्हें ही देख रहे थे और उनके दिमाग में केवल सचिन चल रहे थे। भुवी ने कहा कि

“जिस एंड से मैं गेंदबाजी कर रहा था वो ड्रेसिंग रुप मे वहीं से आ रहे थे और मैं उन्हें देखे जा रहा था। लेकिन वो जब आउट हुए तो मुझे यकीन नहीं हुआ । लेकिन शाम को रियालाइज हुआ कि यह बहुत बड़ी सफलता है।”

मोहम्मद कैप को जाता है विकेट का क्रेडिट

भुवनेश्वर कुमार ने सचिन तेंदुलकर के विकेट का श्रेय मोहम्मद कैफ को दिया। उन्होंने बताया कि अगर कोई सच बोले तो क्रिकेट मे आधी चीजे जो विकेट होता है बॉलर को यह होता है कि मिल गया। विकेट का क्रेडिट मोहम्मद कैफ को जाता है। जिस पोजीशन में सचिन आउट हुए थे वो ना शॉट लेग था और न ही मिड विकेट था।

कैफ ही फील्डिंग सेट करते थे और वो स्लिप में थे। फील्डिर शिवाकांत शुक्ला शॉट लेग में खड़े थे, उन्होंने कहा कि पीछे जा और कैच उनके हाथ में पहुंच गया। अगर वो शॉट लेग में होते तो शायद वो कैच नहीं पकड़ पाते।

यहां देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट- Breakfast With Champions

The post वीडियोः 9 साल बाद भुवनेश्वर कुमार ने किया खुलासा,इस दिग्गज खिलाड़ी की रणनीति की वजह से सचिन को शून्य पर किया था आउट appeared first on SportzWiki Hindi.