Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AFGvsBAN: बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर अफगानिस्तान ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त की हासिल

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही है टी-20 सीरीज का आज दूसरा मैच खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. वही आज के मैच में बांग्लादेश ने टीम में दो बदलाव किये. वही अफगानिस्तान ने टीम में कोई भी बदलाव नही किया.

स्पिनर्स ने किया धमाल 

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाज़ आज कुछ ख़ास नही कर सके. टीम के सलामी बल्लेबाज लिप्टन दास सिर्फ 1 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद इक़बाल और रहमान ने टीम को संभाला. इस दौरान रहमान 18 रन बना के आउट हो गए.उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका.

बांग्लादेश की पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 134 रन ही बना सकी. टीम के लिए तमीम ने 44 रन की पारी खेली. वही उनके अलावा अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किये. उनके अलावा आलराउंडर मोहम्मद नबी ने भी गेंदबाज़ी में हाथ दिखाई. उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किये.

अफगानिस्तान का दबदबा रहा कायम

135 रन के स्कोर का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने अच्छी शुरुआत की. पहले विकेट के लिए शहजाद और घानी ने 38 रन साझेदारी की. उनके आउट होने के बाद 19 रन की साझेदारी कर के घानी भी आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद शेनवारी को टीम को संभाला.

उन्होंने इस दौरान टीम का स्कोर लक्ष्य तक पहुँचाया.अंत में नबी ने रूबल के ओवर में 20 रन बना के टीम को जीत दिला दी. नबी ने 31 रन की पारी खेली. वही शेनवारी ने 49 रन की पारी खेली.

इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने 3 मैचों में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. बांग्लादेश के लिए रोनी ने 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.

 

The post AFGvsBAN: बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर अफगानिस्तान ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त की हासिल appeared first on SportzWiki Hindi.