Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस वजह से BCCI पर लगाया गया 121 करोड़ का जुर्माना

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के कानून का उल्लंघन करने के आरोप में ईडी ने 121 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। ईडी ने बीसीसीआई के पूर्व अधिकारियों पर वर्ष 2009 के इंडियन प्रीमियर लीग के संस्करण के दौरान कानून का उल्लंघन करने के कारण 121 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

इसके तहत बीसीसीआई पर 82.66 करोड़ रुपए, श्रीनिवासन पर 11.53 करोड़ रुपए, ललित मोदी पर 10.65 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष एमपी पंडोव पर 9.72 करोड़ रुपए और स्टेट बैंक ऑफ त्रावनकोर पर 7 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। ईडी ने आरोपियों को 45 दिनों के भीतर इस राशि को जमा कराने का आदेश दिया है।

ईडी ने 2009 में दक्षिण अफ्रीका में हुए आईपीएल संस्करण के दौरान करोड़ों रुपए के हस्तांतरण मामले की जांच कर रहा है जिसका उपयोग इस संस्करण की मेजबानी के लिए किया गया था। इस धनराशि का हस्तांतरण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के खिलाफ था।



Herald