Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI अवार्ड्स: विराट कोहली को मिला पॉली उमरीगर अवॉर्ड, अनुष्का पर रहीं सबकी निगाहें …

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भले ही वह नहीं खेल रहे हैं लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली बीसीसीआई के सालाना पुरस्कार समारोह में आकर्षण का केंद्र रहे जिन्हें लगातार दो सत्र के लिए पॉली उमरीगर ट्रोफी (वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर) प्रदान की गई. शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय कप्तान ने 2016-17 और 2017-18 में जबर्दस्त प्रदर्शन किया. वह फिलहाल आईपीएल के दौरान गर्दन में लगी चोट का उपचार करा रहे हैं जिसकी वजह से वह सर्रे के लिये काउंटी क्रिकेट भी नहीं खेल सके. विराट के साथ इस अवॉर्ड शो में अनुष्का भी मौजूद थीं.

कोहली 15 जून को एनसीए में फिटनेस टेस्ट देंगे. पुरस्कार समारोह में अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम भी मौजूद थी जो गुरुवार से भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगी. साथ ही इस मौके पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भी मौजूद थे जिन्होंने एमएके पटौदी स्मृति व्याख्यान दिया.

यह भी पढ़ें:

Pet के साथ मस्ती करते दिखे विराट और अनुष्का .. Photo वायरल

एमएके पटौदी व्याख्यान में संबोधित करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी पीटरसन ने कहा, ‘यदि हम चाहते हैं कि क्रिकेटर पांच दिवसीय क्रिकेट खेले तो हमें उन्हें अच्छे पैसे देने होंगे. हम उन्हें कैसे दें इसके लिए टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की जरूरत है ताकि मैच के पांचों दिनों में रोमांच हो. दिन रात के मैचों ने दिखाया है कि कैसे उतार-चढ़ाव आ सकते हैं.

आईपीएल उस समय नहीं खेला जाता जब उसके प्रशंसक काम पर रहते हैं. टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसा ही होना चाहिए.’ साथ ही उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट की मार्केटिंग बेहद जरूरी है.

देखें वीडियो :

The post BCCI अवार्ड्स: विराट कोहली को मिला पॉली उमरीगर अवॉर्ड, अनुष्का पर रहीं सबकी निगाहें … appeared first on Live Cities.