आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का 52वां जन्मदिन है। जी हाँ, याद दिला दें कि इनका आज ही के दिन के साल 1966 में हुआ था। ये दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में जाने जाते थे। खासतौर से इन्हें स्विंग और योर्कर के लिए जाना जाता है जिनका जन्म लाहौर शहर में हुआ था जिन्होंने पाकिस्तान के लिए कप्तानी भी की थी।

दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर में कई रिकॉर्ड बनाये थे। साल 1984 में इन्होंने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था और आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच साल 2003 में खेला था। अकरम ने इस दौरान 356 वनडे मैचों में 502 विकेट और 104 टेस्ट मैचों में 414 विकेट झटके हैं। साथ ही ये टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते है।
इस मामले में क्रिकेट के भगवान सचिन से भी आगे है वसीम अकरम
गौरतलब हो कि वसीम अकरम जो कि एक गेंदबाज ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते है। कुल मिलाकर पाकिस्तान के सबसे बढिया ऑलराउंडर में से ये एक रहे है। इस कारण इन्होंने बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था जो सचिन से भी अच्छा रिकॉर्ड है।

दरअसल आपको बता दें कि इन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में नाबाद 257 रनों की पारी खेली थी जो कि इनका टेस्ट में बेस्ट स्कोर है। याद हो कि यह मैच जो पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच साल 1996 में 17 से 21 नवम्बर को शेखपूरा में खेला गया था। इस मैच में ऑलराउंडर अकरम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 257 रनों की परी खेली थी जिसमें 12 छक्के और 22 चौके भी इन्होंने लगाये थे।
वहीं सचिन तेंदुलकर अपने टेस्ट क्रिकेट कैरियर में एक बार भी किसी एक पारी में 250 रन नहीं बना सके थे। हालांकि इनका बेस्ट स्कोर नाबाद 248 है। इस कारण इस मामले में मुख्य रूप से गेंदबाज कहे जाने वाले वसीम अकरम सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन से इस मामले में आगे है।

दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों ने एकसाथ काफी क्रिकेट खेला है और दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी है। आज ये 52वां जन्मदिन मना रहे है। जबकि सचिन अभी 45 सालों के है।
The post B’day Special: जो रिकॉर्ड सचिन नहीं बना पाए थे, वो गेंदबाज वसीम अकरम ने बना डाला था appeared first on SportzWiki Hindi.