Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने रहाणे को B,Day विश करने में आखिर इंग्लैंड दौरे की याद दिला दी

खेल डेस्क। बुधवार को अजिंक्य रहाणे 30 वर्ष को हो गए। इस भारतीय क्रिकेटर ने भारतीय टीम के लिए कई आकर्षक पारिया खेली है क्रिकेट की कई महान हस्तियों ने अजिंक्य रहाणे को उनके जन्मदिन की बधाई दी उनके इस 30वे जन्मदिन पर विराट ने कुछ अलग अंदाज में बधाई दी।

रहाणे को आने वाली वनडे सीरीज में टीम मे जगह नहीं मिली। अजिंक्य रहाणे को अपने जन्मदिन पर भारत के कप्तान विराट कोहली से विशेष संदेश मिला। विराट कोहली ने अपने संदेश में इंग्लैंड में होनी वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए अजिंक्य रहाणे के चयन का संकेत दिया। कोहली ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा कि : "विदेशी सीजन शुरू होने वाला है और यहां हमें बेहतरीन मौका मिला है, अजिंक्यारहाने 88, एक बहुत ही जन्मदिन मुबारक जिनक्स। उन महत्वपूर्ण दस्तकों को खेलना जारी रखें!"

कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम को 3 जुलाई से तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज, तीन ट्वेंटी -20 अंतरराष्ट्रीय और पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ से पहले रहाणे 14 जून से बेंगलुरु में ऐतिहासिक एक दिवसीय टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।