Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिद्धिमान साहा नहीं होंगे अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा

खेल डेस्क। भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा अभी अपने अंगूठे की चोट की वजह से फिट नहीं है। जिसके कारण उन्हे लगता है कि वो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनका मानना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच तक शायद में फिट नहीं हो पाउंगा जिसके कारण मैं उस मैच में नहीं खेल पाउंगा। यह बात उन्होंने एक इवेंट के दौरान मीडिया से बात-चीत के दौरान कहीं। आपको बता दें कि विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को यह चोट इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर मुकाबले में लगी थी। सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए दूसरे क्वालीफायर में शिवम मावी की गेंद पर उनके अंगूठे में चोट लग गई थी।

प्रदेश के किसानों की स्थिति सुधारने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की शुरूआत

साहा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, ;अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले मैं ठीक हो जाऊं यह मेरे हाथ में नहीं है, लेकिन मुझे अब ये मालूम होता है कि मैं समय पर अपनी चोट से नहीं उबर पाउंगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, ; मैं मुंबई के एक चिकित्सक के संपर्क में हूं और कुछ दिनों में मेरा एक्स - रे देखने के बाद वह कोई फैसला लेंगे।

प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कही ये बड़ी बात!

इसके बाद उन्होंने कहा कि, ; मैं इस बात पर टिप्पणी नहीं कर सकता कि अफगानिस्तान टेस्ट में खेलूंगा या नहीं। बीसीसीआई मेरी चोट पर नजर रख रहा है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि मैं टेस्ट के लिए समय पर ठीक हो पता हूं या नहीं।

वेस्टइंडीज ने विश्व एकादश को 72 रनों से हराया

वैसे इस मामले में अंतिम फैसला बीसीसीआई की मुंबई स्थिति चिकित्सा टीम को करना है जो उनके एक्स-रे की जांच करने के बाद फैसला लेगी। ऐसी भी खबरें है कि वह चार से पांच सप्ताह के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इस टेस्ट मैच में अभी तक बीसीसीआई ने साहा की जगह टीम में किसी ओर खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है लेकिन संभावना है कि अगर साहा फिट नहीं होते तो शायद दिनेश कार्तिक या पार्थिव पटेल को इस टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।