Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बोपन्ना और वेसलीन फ्रेंच ओपन के क्वार्टरफाइनल में हारे

पेरिस
भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार फ्रांस के एडवर्ड रोजर वेसलीन की 13वीं सीड जोड़ी को फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष युगल के क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

बोपन्ना और वेसलीन को क्वार्टरफाइनल में आठवीं सीड जोड़ी क्रोएशिया के निकोला मेक्टिच और ऑस्ट्रिया के एलेग्जेंडर पेया से एक घंटे 32 मिनट में 6-7, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। बोपन्ना इससे पहले मिश्रित युगल में बाहर हो गये थे जबकि यूकी भांबरी एकल के पहले दौर में हार गये थे।