मैड्रिड (स्पेन)। कप्तान रानी रामपाल और डिफेंडर गुरजीत कौर के धमाकेदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने अन्तिम मैच में स्पेन को 4-1 से शिकस्त देकर पांच मैचों की हॉकी श्रृंखला को 2-2 से ड्रॉ करवा दिया।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे धवन, विजय और जडेजा को भी हुआ फायदा
मैच में कप्तान रानी रामपाल और डिफेंडर गुरजीत कौर दोनों ने ही दो-दो गोल किए। इस मैच से पहले स्पेन की टीम शृंखला में 2-1 से आगे थी और उसे ये शृंखला जीतने के लिए पांचवां मैच ड्रॉ ही करवाना था, लेकिन रानी रामपाल और गुरजीत कौर ने स्पेन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने मैच के 33वें और 37वें मिनट में जबकि गुरजीत ने 44वें और 50वें मिनट में गोल कर भारत को 4-0 से बढ़त दिला दी। मैच समाप्त होने के कुछ समय पहले ही स्पेन की लोला रिएरा (58वां मिनट) ने टीम के लिए एक मात्र गोल किया।
बारिश और ब्रेथवेट ने फेरा श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी, दूसरा टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ
भारतीय टीम ने मैच में शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। फॉरवर्ड वंदना कटारिया ने मैच के दूसरे मिनट में ही गेंद को स्पेन की गोलपोस्ट की ओर मारा, लेकिन स्पेन गोलकीपर मारिया रुइज ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया।
बांग्लादेश टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जा पाएगा ये तेज गेंदबाज
भारतीय टीम को पहले पांच मिनट में ही दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन स्पेन की गोलकीपर ने दोनों मौके को नाकाम कर दिया। पहले दो क्वार्टर में दोनों ही टीमों की ओर कोई गोल नहीं हो सका, लेकिन तीसरे क्वार्टर में भारतीय कप्तान ने दो गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।
इसी क्वार्टर में भारत की ओर से गुरजीत कौर ने एक और गोल कर भारत की बढ़त 3-0 किया। इसके बाद चौथे क्वार्टर में गुरजीत ने एक गोल किया। वहीं स्पेन की ओर से एक मात्र गोल भी इसी क्वार्टर में हुआ।