Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस टीम ने बनाया क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड 

स्पोर्ट्स डेस्क:न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम इन दिनों शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है और इस प्रदर्शन के कारण इस टीम ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। मौजूदा वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने लगातार तीन मैचों में 400 से ज्यादा रन बनाने का एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इस सीरीज में कई नए रिकॉर्ड बने है। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने अपने पहले मैच में 490 रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया लेकिन दूसरे मैच में 418 रन बनाकर साउथ अफ्रीका की पुरुष टीम के दो बार के 400 से ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। लेकिन तीसरे मैच में 440 रन बनाकर न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने लगाातार तीन बार 400 रनों से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

क्रिकेट इतिहास में इंगलैंड की पुरूष टीम ने वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा था इंगलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 444 रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड बना रखा था लेकिन इस रिकॉर्ड को न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने 490 रन बनाकर पुरुषों के 444 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस सीरीज में आयरलैंड के गेंदबाजों के नाम भी सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड बना है और इस सीरीज में आयरलैंड टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया है।


इस सीरीज में न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम की ओपनर एमिला केर ने 145 गेंदों में 232 रनों की पारी खेलकर महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस महिला खिलाड़ी ने 17 साल की उम्र में दोहरा शतक जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल के बाद तीसरे स्थान पर आ गई है। 400 से ज्यादा रन बनाने का ये रिकॉर्ड किसी टीम के लिए तोड़ना आसान काम नहीं होगा लेकिन रिकॉर्ड हमेशा टूटने के लिए बनते हैं।



Herald