Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान सुपर लीग खिलाड़ियों को मिलाकर बनाई गई ये टीम, चेन्नई सुपर किंग्स को दे सकती है आसानी से मात

आईपीएल 2018 का खिताब 27 मई रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने नाम कर लिया था. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2018 के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 8 विकेट से हराया था.

तीसरी बार चेन्नई सुपर किंग्स बनी थी चैंपियन 

आपकों बता दें, कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी थी. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल का खिताब पहले साल 2010 व 2011 में जीता था.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के इतिहास की सबसे मजबूत टीम मानी जाती है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल के सभी सीजन में प्लेऑफ़ तक अपनी जगह पक्की बनाई है.

पाकिस्तान सुपर लीग की यह टीम दे सकती है चेन्नई को टक्कर 

आईपीएल की बाकि टीमें तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सामने काफी फीकी नजर आती है, लेकिन आज हमने अपने इस खास लेख में पाकिस्तान सुपर लीग की ड्रीम टीम को दिखायेंगे, जो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को टक्कर दे सकती है.

आपकों बता दें, कि हमारे द्वारा बताई जा रही यह टीम सिर्फ कल्पना मात्र है. यह टीम को सिर्फ पाकिस्तान सुपर लीग में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के आधार पर बनाई गई है.

आपकों बता दें, कि फरवरी के महीने में पाकिस्तान सुपर लीग खेला गया था. जो बिलकुल आईपीएल की तर्ज में ही खेला गया था. इसमें भी आईपीएल की तरह 7 पाकिस्तानी खिलाड़ी व चार विदेशी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल होते है.

आइये डालते है एक नजर पाकिस्तान सुपर लीग की इस ड्रीम टीम पर :

PSl4 will take place in pakistan cnfirms najam sethi

कमरान अकमल, ल्युक रोंची, केवीन पीटरसन, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान, विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शाहिद अफरीदी, सुनील नारायण, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज 

आपकों बता दें, कि हमारे द्वारा दिखाई गई यह ड्रीम टीम के खिलाड़ियों का पाकिस्तान सुपर लीग में काफी शानदार प्रदर्शन रहा था और उसी आधार पर हमने यह पाकिस्तान सुपर लीग की ड्रीम टीम बनाई है. निश्चित ही इस टीम में चेन्नई सुपर किंग्स को मात देने की काबिलियत है.

 

The post पाकिस्तान सुपर लीग खिलाड़ियों को मिलाकर बनाई गई ये टीम, चेन्नई सुपर किंग्स को दे सकती है आसानी से मात appeared first on SportzWiki Hindi.