शुक्रवार को दूसरा मैच जीतने के साथ ही भारत ने आयरलैंड को टी-20 सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. दोनों मैच एकतरफा रहा जिसे भारत को कुछ ज्यादा दिक्कत नहीं हुई. कल खेले गए मैच भारत की तरफ से केएल राहुल और सुरेश रैना ने बेहतरीन बल्लेबाजी की.लेकिन सुरेश रैना की खेली गई कल की पारी इस लिहाज़ से भी बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने ऐसी पारी पूरे साढ़े सात साल में सिर्फ दूसरी बार खेली. यानी रैना ने अपने टी-20 करियर में साल 2011 के बाद मात्र दो अर्धशतक लगाये हैं.

वैसे तो रैना को लिमिट ओवर फार्मेट का स्पेशलिस्ट कहा जाता है. लेकिन ब्लू जर्सी में यह दिग्गज खिलाड़ी बहुत कम बार अपने नाम के अनरूप खेल पाए है. ऐसा इसलिए क्योंकि रैना ने पिछले साढ़े सात सालों के टी20 करियर में सिर्फ दूसरी बार अर्धशतक जमा पाए. रैना का टी-20 करियर देखें तो इस दिग्गज खिलाड़ी ने कुल पांच अर्धशतक लगाये हैं लेकिन इनके तीन अर्धशतक साल 2011 से पहले आये हैं लेकिन आखिरी दो हाफ सेंचुरी लगाने में रैना ने इतने सालों का समय ले लिया. इससे पहले लगाया गया उनका अर्धशतक 1 फरवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ आया था. इसके बाद पूरे 16 महीनो बाद अंतराष्ट्रीय टी20 स्तर पर वो अर्धशतक जमा पाए. इस वजह से रैना के बल्ले से निकली यह पारी खास हो जाती है.

इन साढ़े सात सालों के समय में ऐसा भी नहीं है कि रैना ने बहुत कम अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खेला हो. उन्होंने इस अंतराल में कुल 48 पारियां खेली लेकिन दो बार से ज्यादा अर्धशतक बनाने में कामयाब नहीं हो पाए. कल रात खेली गई अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के भी लगाए. उन्होंने 45 गेंदों पर 69 रन बनाए.
रैना बहुत टाइम से टीम से बाहर चल रहे थे ऐसे में उनका टीम में बने रहने के लिए बल्ले से परफार्म करना बहुत जरूरी है. हाल के दिनों में भारतीय टीम में जगह बनाने की जंग बहुत तेज हो गयी है. बेंच पर नज़र दौड़ाये तो केएल राहुल, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज इंतज़ार कर रहे हैं ऐसे में रैना को अभी निरंतर परफार्म करते रहना होगा.
अब जब आयरलैंड के खिलाफ उनका बल्ला चल उठा है तो यही उम्मीद की जाएगी कि आने वाले इंग्लैंड दौरे पर भी उनकी फॉर्म बरकरार रहे. क्योंकि वो टी20 के साथ-साथ वनडे टीम का भी हिस्सा हैं.
The post साढ़े सात सालों में सिर्फ दूसरी बार कर पाये सुरेश रैना यह कमाल appeared first on SportzWiki Hindi.