Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेटी जीवा को लेकर भावुक हुए महेंद्र सिंह धोनी, हमेशा शांत रहने वाले धोनी ने कही ये बात

कैप्टन कूल यानि महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में आप काफी बदलाव देख रहे होंगे। पहले के धोनी और अब के धोनी में काफी अंतर भी दिख रहा है। लेकिन धोनी के अंदर यह बदलाव अचानक नहीं आया। इसके पीछे भी खास वजह है। इस बात को धोनी ने खुद स्वीकार किया है कि वो एक क्रिकेटर के तौर पर चाहे न बदले हो लेकिन एक इंसान के रूप में कई बदलाव हुए हैं। यह बदलाव धोनी के अंदर बेटी की जीवा की वजह से आए हैं। यह बातें उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा।

इंसान के तौर काफी बदलाव हुए

चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरी बार खिताब जीताने वाले कप्तान एमएस धोनी अपने अंदर बदलाव का श्रेय बेटी जीवा को दिया। धोनी का मानना है कि उनके अंदर क्रिकेटर के तौर पर कोई बदलाव हुुए हैं या नहीं इसके बारे में नहीं पता है। लेकिन इंसान के तौर पर जरूर बदले हैं।

”मुझे नहीं पता कि एक क्रिकेटर के रूप में मेरे अंदर बदलाव आया है या नहीं। लेकिन एक व्यक्ति के तौर पर जरूर बदलाव आए हैं। क्योंकि बेटी पिता के काफी करीब होती है।”

मेरे नाम से डराया जाता था

धोनी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज से तीन साल पहले जब मैं काफी क्रिकेट खेलता था, तब मेरे नाम से जीवा को डराया जाता था। यह मेरी लिए एक समस्या हो गई थी। क्योंकि वो मुझे देखकर पीछे हट जाती थी।

”जब जीवा का जन्म हुआ तब मैं वहां नहीं था। मैं ज्यादा समय क्रिकेट खेलता था और वो गलती करती थी तो उसे मेरा नाम लेकर डराया जाता था। मेरे लिए समस्या तभी शुरू हुई। जीवा जब खाना नहीं खाती थी,तो उसे कहा जाता था,पापा आ जाएंगे खाना खा लो। कुछ भी गलती करती तो यही कहा जाता था कि पापा आ जाएंगे ऐसा मत करिए। इसी वजह से वो मुझे देखकर थोड़ा पीछे हट जाती थी।”

जीवा को अवॉर्ड फंक्शन में ले जाएंगे धोनी

इस सीजन चेन्नई के लगभग सभी मैचों में जीवा सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रही। खासकर सोशल मीडिया में जीवा की एक फोटो और वीडियो भी वायरल हुए । धोनी ने बातचीत के दौरान यह भी इच्छा जताई की वो जीवा को एक बार अवॉर्ड समारोह में ले जाएंगे और वो क्रिकेट के बारे में जितने भी सवाल होंगे उनका उत्तर वहीं देगी।

‘वह पूरे आईपीएल के दौरान वहां थी। जीवा हमेशा मैदान में जाना चाहती थी। उसके लिए वह एक लॉन की तरह था। टीम में बहुत सारे बच्चे भी थे।’

‘मुझे नहीं पता है कि वो क्रिकेट के बारे में कितना जानती हैं। लेकिन किसी दिन मुझे उसे मैच के बाद होने वाले समारोह में ले जाना चाहिए और वह वहीं सभी सवालों का जवाब देगी।’

The post बेटी जीवा को लेकर भावुक हुए महेंद्र सिंह धोनी, हमेशा शांत रहने वाले धोनी ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.