Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब अनिल कुंबले की एक छोटी गलती से हुआ था इस खिलाड़ी का पूरा कैरियर बर्बाद और मजबूरन लेना पड़ा संन्यास

आज से 18 साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम में एक दर्दनाक दुर्घटना हुई थी। यह घटना मैदान के भीतर मैच के दौरान हुई थी। एशिया कप का दूसरा मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा था। उस दौरान गेंदबाजी अनिल कुंबले कर रहे थे और सामने बल्लेबाजी में बांग्लादेश के हबीबुल बशर थे। 18 वें ओवर की चौथी गेंद कुंबले ने जैसे ही फेंकी वह गेंद बशर के पैर से लगती विकेटकीपर सबा करीम के आँख पर जा लगी थी।

गेंद इतनी तेज गति से लगी थी कि सबा वहीं पर नीचे गिर गए थे। उस समय सभी को ऐसा लगा था कि, यह सिर्फ मामूली चोट थी। इस घटना के बाद मेडिकल टीम तुरंत ग्राउंड पर पहुंची थी। चोटिल सबा करीम की जगह बाद में विकेटकीपिंग का जिम्मा राहुल द्रविड़ लिया था। इस मैच में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की थी। लेकिन यहां सबा करीम का जीवन बहुत मुश्किल में पड़ गया था। डॉक्टरों ने बताया कि सबा की आंख की रेटिना क्षतिग्रस्त हो गई है और उनकी रोशनी चली भी जा सकती है।

इसके बाद आपको बता दें कि इनका ओपरेशन किया गया लेकिन फिर भी सबा करीम की आँखों की रोशनी वापस नहीं आ पायी थी जिसमें डॉक्टर भी हार गए थे। इसके पश्चात लगभग एक साल बाद सबा ने मीडिया के सामने आकर 2001 में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करनी पड़ी थी। इस प्रकार कुंबले की इस खतरनाक गेंद से इनका पूरा क्रिकेट कैरियर खत्म हो गया था।

जानकारी के लिए बता दें कि इन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक टेस्ट और 34 वनडे मैच खेले थे जबकि बिहार के लिए इन्होंने 1982-83 में 15 साल के इस क्रिकेटर ने डेब्यू किया था। इसके बाद इन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका 1996 में मिला था।

The post जब अनिल कुंबले की एक छोटी गलती से हुआ था इस खिलाड़ी का पूरा कैरियर बर्बाद और मजबूरन लेना पड़ा संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.