Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: इस बड़ी गलती से गंवानी पड़ी टीम इण्डिया को महिला एशिया कप का खिताब, देख सोशल यूजरों ने कुछ इस तरह से व्यक्त किया अपना गुस्सा

महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच खेला गया। हो चुके इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया।

20 ओवर में महज इतने रन ही बना सकी महिला टीम इण्डिया

बात अगर खेले गए फाइनल मुकाबले को लेकर करे तो इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता भारतीय महिला टीम को दिया. इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना डाले.

इस दौरान जिस बल्लेबाज ने सबसे शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वे हरमनप्रीत कौर रही, जिन्होंने 42 गेंदों का सामना करके 56 रनों की पारी खेल डाली और अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचा दिया.

3 विकेट से जीत हासिल की बांग्लादेश की टीम ने

मिले इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज समीमा सुल्ताना 16 और आयशा रहमान 17 रन बनाकर चलती बनी। इसके बाद रूहमाना अहमद ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया,बावजूद इसके 23 रन बनाकर चलती बनी.

हालांकि इसके बाद बांग्लादेश की महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर ली। इसी के साथ महिला विश्व कप का खिताब बांग्लादेश की टीम को हासिल हो गया।

अगर इस मैच में भारतीय महिला टीम की हार का प्रमुख कारण देखा तो यह बल्लेबाजी का खराब प्रदर्शन रहा। इसके अलावा फील्डिंग भी कुछ खास नहीं रही और अन्त में यह मैच को बांग्लादेश के हाथों गंवाना पड़ा।

महिला विश्व कप के फाइनल में टीम इण्डिया की हार पर जानिए लोगों ने किस तरह की दी प्रतिक्रिया

 

 

 

 

 

The post किसने क्या कहा: इस बड़ी गलती से गंवानी पड़ी टीम इण्डिया को महिला एशिया कप का खिताब, देख सोशल यूजरों ने कुछ इस तरह से व्यक्त किया अपना गुस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.