एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट का एक बहुत बड़ा नाम है. अपनी कप्तानी में एमएस धोनी ने भारत को वनडे विश्वकप में भी जीत दिलाई है. वही टी-20 विश्व कप में भी चैंपियन बनाया है.
एमएस धोनी ने साल 2011 में जहां भारतीय टीम को वनडे विश्व कप में जीत दिलाई थी. वही साल 2007 के टी-20 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाया था.
2004 में किया था अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू

एमएस धोनी ने साल 2004 में अपना क्रिकेट डेब्यू किया था और तब से वह भारतीय टीम के लिए लगातार रन बना रहे है और अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम को कई मैच जीतवा चुके है.
एमएस धोनी की ही कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती हुई है. एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर-1 टीम बनी है. धोनी ने अपनी कप्तानी में तीन बार अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को भी चैंपियन बनाया.
शानदार रहे है करियर के आँकड़े

आपकों बता दें, कि एमएस धोनी ने भारतीय टीम के लिए अबतक 90 टेस्ट मैच, 318 वनडे मैच और 89 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले है. एमएस धोनी ने 90 टेस्ट मैच में 38.09 की औसत से 4876 रन, 318 वनडे मैचों में 51.38 की औसत से 9967 रन व 89 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 40.16 की औसत से 1444 रन बनाये हुए है.
एमएस धोनी ने अपना वनडे डेब्यू मैच बांग्लादेश के खिलाफ साल 2004 में किया था. वही एमएस धोनी ने अपना टेस्ट डेब्यू श्रीलंका के खिलाफ साल 2005 में किया था.
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से मिले

आपकों बता दें, कि इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से मिले है. कुछ दिन पहले ही धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ सलमान खान से मिलने पहुंचे थे.
अपनी और धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर करते हुए सोनू सूद ने लिखा, “क्या शानदार मुलाकात रही अपने भाई धोनी के साथ, अपना वर्चस्व कायम रखो”
Was pleasure meeting u my brother @msdhoni keep ruling
pic.twitter.com/B0meoRFXC2
— sonu sood (@SonuSood) June 16, 2018
The post सलमान खान के बाद अब इस दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता से मिलने पहुंचे एमएस धोनी, जाने क्या रही वजह appeared first on SportzWiki Hindi.