Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनुष्का शर्मा नहीं, बल्कि यह बॉलीवुड अभिनेत्री थी विराट कोहली का पहला क्रश, खुद कबूला था ये बात

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल 11 दिसंबर 2017 को ही अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से शादी कर ली थी. फिलहाल भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में विराट कोहली से ही जुड़ी एक ऐसी बात बताने वाले है. जिसे जानकर आपकों काफी हैरानी होगी.

अनुष्का शर्मा नहीं थी विराट कोहली का पहला क्रश 

आपकों बता दें, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का पहला क्रश बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नहीं , बल्कि कोई और बॉलीवुड अभिनेत्री थी. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली उस अभिनेत्री को अपने बचपन से ही काफी पसंद करते थे और जमकर उस अभिनेत्री की फ़िल्में देखा करते थे.

करिश्मा कपूर थी कोहली का पहला क्रश 

आपकों बता दें, कि समाचार पत्र अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बचपन से ही बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दीवाने थे. करिश्मा कपूर उनका पहला क्रश थी.  इस बात का खुलासा खुद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने एक इंटरव्यू में कर चुके है.

90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में कपूर खानदान में हुआ था.  करिश्मा कपूर ने साल 2003 में अभिनेता संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन उनकी यह शादी चल नहीं पाई और दोनो का तलाक हो गया था. करिश्मा के दो बच्चे समायरा और कियान है. हालाँकि, वह फिलहाल अपने बॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल के साथ कई बार स्पॉट हुई है. खबरें यह भी है, कि संदीप और करिश्मा जल्द ही शादी भी कर सकते है.

कोहली फिलहाल आयरलैंड दौरे में 

आपकों बता दे, भारतीय टीम के कप्तान फिलहाल आयरलैंड के दौरे पर है. जहां भारतीय टीम को दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है. भारत और आयरलैंड की टीम के बीच पहला टी-20 मैच 27 जून को खेला जाना है. वही दूसरा और आखिरी टी-20 मैच 29 जून को खेला जाना है.

The post अनुष्का शर्मा नहीं, बल्कि यह बॉलीवुड अभिनेत्री थी विराट कोहली का पहला क्रश, खुद कबूला था ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.