Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूरा करियर खत्म लेकिन इस गेंदबाज की मिस्ट्री अभी भी है रहस्य, किसी को नहीं पता स्पिनर है या पेशर

क्रिकेट के खेल में अब तक तरह-तरह के गेंदबाज देखने को मिले। क्रिकेट के अब तक के लंबे इतिहास में अलग-अलग वैराइटी के गेंदबाज आते रहे और जाते रहे। वैसे गेंदबाजों की एक्शन तो आमतौर पर एक जैसी ही रहती है, लेकिन क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे गेंदबाज रहे जिनकी गेंदबाजी एक्शन बड़ी ही अजीब होती थी। गेंदबाज अलग तरह की गेंदबाजी एक्शन बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए करते थे।

इस गेंदबाज की एक्शन की आज तक नहीं लगा सका कोई पता

क्रिकेट जगत में ऐसे कई गेंदबाज रहे हैं जो अपनी अजीबो-गरीब गेंदबाजी एक्शन से चर्चा का खास केन्द्र रहे। इन्हीं गेंदबाजों में से एक गेंदबाज ऐसा भी रहा है जिसकी एक्शन इतनी ज्यादा यूनिक थी कि आज तक कोई नहीं जान सका कि वो तेज गेंदबाज थे या स्पिन गेंदबाज…..

73 साल के डेरेक अंडरवुड की गेंदबाजी एक्शन बना हर किसी के लिए रहस्य

जी हां आज से 73 साल पहले इंग्लैंड के केंट में एक ऐसे इंटरनेशनल गेंदबाज का जन्म हुआ था जो स्पिनर थे या पेसर आज तक कोई नहीं जान सका। जी हां ये हैं इंग्लैंड के गेंदबाज डेरेक अंडरवुड…. आज यानि 7 जून को 73 साल के हो चुके डेरेक अंडरवुड इंग्लिश क्रिकेट के सबसे अजीबो-गरीब गेंदबाज हुआ करते थे। इस गेंदबाज के एक्शन से आज तक उनकी शैली का पता नहीं चल सका।

डेरेक स्पिन गेंदबाज हैं या पेसर, कोई नहीं जान सका

स्पिन गेंदबाज वैसे तो आमतौर पर दो-तीन कदम दौड़कर आकर गेंदबाजी करते हैं लेकिन डेरेक अंडरवुड मध्यम गति के गेंदबाज की तरह दौड़कर आते थे लेकिन स्पिन गेंदबाजी डाल देते थे।उनकी गेंदबाजी प्रोफाइल पर नजर डाली जाए तो वहां पर उनके लिए लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज लिखा आता है। लेकिन इनकी गेंदबाजी एक्शन ऐसी है जो उन्हें सबसे अलग बनाती है।

डेरेक ने 112 इंटरनेशनल मैचों में किया इंग्लैंड का नेतृत्व

इंग्लैंड के लिए केंट की टीम से काउंटी क्रिकेट खेलने के साथ ही डेरेक अंडरवुड इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 86 टेस्ट और 26 वनडे मैच खेल चुके हैं। यानि डेरेक अंडरवुड को 112 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव रहा। लेकिन इस पूरे करियर के दौरान देखने वाले उनकी गेंदबाजी शैली यूनिक होने से ये पता नहीं लगा सका कि वो स्पिन गेंदबाज है या पेसर….

1982 में अपने करियर को कहा अलविदा

अब आपको हम डेरेक अंडरवुड के करियर प्रदर्शन के बारे में बताते हैं। डेरेक अंडरवुड ने जिन 86 टेस्ट मैच को खेला उसमें उन्होंने 297 विकेट अपने नाम किए तो वहीं 26 वनडे मैचों में 32 विकेट हासिल किए। डेरेक अंडरवुड ने 1982 में अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post पूरा करियर खत्म लेकिन इस गेंदबाज की मिस्ट्री अभी भी है रहस्य, किसी को नहीं पता स्पिनर है या पेशर appeared first on SportzWiki Hindi.