इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां सीजन तो समाप्त हो गया है लेकिन अपने पीछे एक बहुत बड़े विवादों का साया छोड़ गया है। आईपीएल की शानदार सफलता के बीच इस सीजन में सट्टेबाजी का एक जबरदस्त दाग लगा है जो दाग अब अपना रंग दिखाने लगा है। सट्टेबाजी में लिप्त बुकी सोनू जालान ठाणे पुलिस की कस्टडी में हर रोज नए खुलासे करते जा रहे हैं।

आईपीएल सट्टेबाजी मामला गहराया
पुलिस की पूछताछ के दौराम सोनू जालान ने सट्टेबाजी में फिल्म अभिनेता अरबाज खान का सबसे पहले नाम लिया और अरबाज खान ने भी पूछताछ में सट्टेबाजी की बात कबूल की। इसके बाद सोनू जालान ने साजिद खान के साथ ही और भीकई बॉलीवुड सितारों की लिप्तता बतायी है।

बुकी सोनू जालान के एक के बाद एक बड़े खुलासे
इसी तरह से अंडर वर्ल्ड डॉन सरगना दाउद इब्राहिम से भी सोनू जालान के तार जुड़े हैं। बुकी सोनू जालान को लेकर जी न्यूज के हाथ एक बड़ा वीडियो फुटेज हाथ लगा है जिसमें कई बाते खुलकर सामने आ रही हैं। जी न्यूज के द्वारा जारी किए वीडियो में सोनू जालान फोन पर बात करता नजर आ रहा है।

जी न्यूज ने जारी किया वीडियो, सोनू ने बताया 60 ट्रक भरकर इकठ्ठा किया पैसा
इस वीडियो में सोनू जालान फोन पर किसी से बात कर रहा है वो इसमें बार-बार एक बड़े सट्टेबाज जूनियर कोलकाता का नाम ले रहा है। साथ ही सोनू सट्टेबाजी में आने वाले पैसों की बंदरबांट की बात भी कर रहा है। इसमें साफ सुना जा सकता है कि 60 ट्रक भरकर पैसा है, सबमें बांट दो, ठाणे पुलिस के हाथों ये वीडियो तब लगे जब वो सोनू जालान के मोबाइल और लैपटॉप खंगाल रही थी।

वीडियो में सोनू जालान कर रहा है जूनियर कोलकाता से बातचीत
ठाणे पुलिस सोनू जालान के साथ सख्ती से पूछताछ कर रही है। सोनू के पुलिस के हाथों आने के बाद और भी कई सट्टेबाजी के मामले सामने आने संभावना है। जांच में ये भी पता चला है कि दाउद इब्राहिम के खास और देश के कई बुकिज के नेटवर्क का सरगना जूनियर कोलकाता के संपर्क में थे। उसकी मीटिंग लोगों से कराने की जिम्मेदारी सोनू जालान की होती थी।

सोनू जालान के घर से बरामद डायरी में सनसनीखेज खुलासे
वहीं सोनू के घर से ठाणे पुलिस ने एक डायरी बदामद की है। इस डायरी में पाया गया है कि इस साल आईपीएल में सोनू के सट्टे का कलेक्शन करीब 500 करोड़ रूपये था। और फाइनल मैच में 10 करोड़ का कलेक्शन पाया गया। साथ ही डायरी में देश-विदेश के 30 बड़े बुकिज के नाम कोडवर्ड में लिखे हुए थे। सोनू सट्टे से होने वाली कमाई को मुंबई के रास्ते दुबई और दुबई होते हुए कराची तक पहुंचाता था।

सोनू का दाउद के साथ सीधा कनेक्शन
सोनू जालान के तार दुबई तक जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि दाउद के पाकिस्तान में कारोबार देखने वाले दो खास गुर्गे एहतशाम और डॉक्टर के संपर्क में सोनू था। भारत, पाकिस्तान दुबई और खाड़ी के कई देशों में सट्टे बाजार का पूरा कलेक्शन एहतशाम और डॉक्टर के पास जाता था। ये दोनों दाउद के दो अन्य गुर्गे अनीस और शकील को रिपोर्ट करते थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post बुकी सोनू जालान का बड़ा खुलासा, इस आईपीएल में लगे थे इतने पैसे कि सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश appeared first on SportzWiki Hindi.