कल से 18 जून तक भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाने वाला है जिसमें राशिद खान और मुजीब उर रहमान जैसे आईपीएल स्टार को खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा। साथ ही कल अफगानिस्तान के सभी 11 खिलाड़ियों का डेब्यू मैच होगा। इससे पहले अफगान क्रिकेट टीम का कोई भी खिलाड़ी टेस्ट मैच नहीं खेला है क्योंकि इन्हें पहले टी20 और वनडे में ही वरीयता प्राप्त थी।

हाल ही में डीएनए के एक इंटरव्यू में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान असगर स्टेनिकजई ने टीम के टेस्ट स्तर तक पहुँचने की यात्रा के बारे में बताया है कि इन्होंने यहाँ तक पहुँचने में कितनी मेहनत की है।
इस दौरान इनसे पूछा गया था कि अफगान टीम का टेस्ट तक पहुँचना कैसा रहा तो इन्होंने कहा, “एक टेस्ट राष्ट्र बनने के लिए हर खिलाड़ी और देश का सपना होता है और हमने इसे हासिल किया है। हमने जो भी कड़ी मेहनत की है, उसका फल हमें मिल गया है, हम हमेशा यही चाहते थे कि हम भी टेस्ट राष्ट्र बनें।”

“टेस्ट क्रिकेट खेलना हर खिलाड़ी का सपना था। जब हमने क्रिकेट शुरू किया, तो कोई भी हमारा अनुसरण करने में रूचि नहीं रखता था। चूंकि हमने अफगानिस्तान के लिए खेलना शुरू किया, हमने टूर्नामेंट और श्रृंखलाएं जीती, लोगों ने क्रिकेट में और ज्यादा संख्या में रुचि दिखाने लगे। अब, वे खेल से प्यार करते हैं, वे इसे देखते हैं, “इन्होंने आगे कहा।
कप्तान असगर स्टेनिकजई की कप्तानी में हाल ही में बांग्लादेश को टी20 सीरीज में मात दी ने आगे बढ़ते हुए कहा, “हमें वनडे इंटरनेशनल में अच्छा करने का भी सपना था जो हमने किया है। फिर अब आईसीसी ने पूर्ण सदस्यता का दर्जा दे दिया है। इंसाअल्लाह, अब हम टेस्ट खेलने वाले बन गए हैं। यह एक टेस्ट राष्ट्र बनने के लिए हर खिलाड़ी और देश का सपना है और हमने इसे हासिल किया है। हमने जो भी कड़ी मेहनत की है, वह आज देश के लिए की है।”

ये मई 2018 से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान है और हाल ही में इनकी कप्तानी वाली टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को हराया था। इस सीरीज में इन्होंने भी अच्छी बल्लेबाजी की और बांग्लादेश पर क्लीन स्वीप किया।
The post टेस्ट राष्ट्र बनना हर राष्ट्र और देश का होता है सपना: असगर स्टेनिकजई appeared first on SportzWiki Hindi.