Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजिंक्य रहाणे से सीख लेकर इंग्लैंड ने उठाया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा कदम, बदली टीम रणनीति

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जोस बटलर इस समय गजब की फॉर्म में है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने आखिरी मैच में शानदार शतक लगाया था.इस दौरान उन्होंने 110 रन की पारी खेली थी. वहीं अब इंग्लैंड की टीम बटलर की फॉर्म का पूरा फायदा उठाना चाहती है, इसी वजह से उन्होंने बटलर के बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव किया है.

अब इस क्रम में वो करेंगे बल्लेबाज़ी 

Image result for jos buttler

बटलर का हालिया प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. ऐसे में इंग्लैंड की टीम इसका पूरी तरह से फायदा उठाना चाहती है. इसी वजह से इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने बटलर को सलामी बल्लेबाज़ के रूप में खिलाने का फैसला किया है.

आप को बता दे आईपीएल के दौरान मध्यमक्रम में बटलर को कुछ ख़ास सफलता नही मिली थी, जिसके बाद उन्हें सलामी बल्लेबाज़ के रूप में टीम में खिलाया गया था.

Image result for jos buttler

जिसके बाद बटलर ने आईपीएल में लगातार 5 फिफ्टी लगाईं थी. उनकी इस प्रदर्शन की वजह से राजस्थान की टीम प्लेऑफ में भी पहुंची थी. वही अब कुछ इस तरह का प्रयोग इंग्लैंड की टीम भी करना चाहती है.

आप को बता दे बटलर ने अभी तक सिर्फ एक बार इंग्लैंड के लिए टी-20 में ओपनिंग की है. इस मैच में उन्होंने 74 रन की पारी खेली. जोकि उनका टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर भी है. ऐसे में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एक मात्र मैच में बटलर को सलामी बल्लेबाज़ के रूप में खिलाना चाहेगी.

ऑस्ट्रेलिया चाहेगी हार का क्रम तोड़ना

Image result for jos buttler

इंग्लैंड ने हाल में ही वन डे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया है. ऐसे में इंग्लैंड जहां टी-20 सीरीज को भी जीत कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना जीत का क्रम बरक़रार रखना चाहेगी.

वही दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज में जीत हासिल कर एक बार फिर से जीत की राह पर वापस लौटना चाहेगी.टी-20 में ऑस्ट्रेलिया की कमान आरोन फिंच के हाथों में हैं.

The post अजिंक्य रहाणे से सीख लेकर इंग्लैंड ने उठाया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा कदम, बदली टीम रणनीति appeared first on SportzWiki Hindi.