Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रजनेश दूसरे दौर में हारे, फेडरर से भिड़ंत से चूके

नई दिल्ली
प्रजनेश गुणेश्वरन को स्टुटगार्ट में चल रहे एटीपी मर्सीडीज कप के दूसरे दौर में अर्जेंटीना के गुइडो पेला से हार का मुंह देखना पड़ा जिससे उन्होंने महान खिलाड़ी रोजर फेडरर से भिड़ंत का मौका गंवा दिया।

टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर शुरूआती दौर में दुनिया के 23 वें नंबर के खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव को हराकर उलटफेर करने वाले प्रजनेश को दुनिया के 75 वें नंबर के खिलाड़ी से 6-7, 4-6 से हार का मुंह देखना पड़ा।

अपना पहला एटीपी विश्व टूर टूर्नामेंट खेल रहे भारतीय खिलाड़ी ने पांच में से चार ब्रेक प्वाइंट बचाए लेकिन दो मौकों पर अंक नहीं जुटा सके और एक घंटे 29 मिनट तक चले मुकाबले में हार गए। उन्हें यहां 32 रैंकिंग अंक मिले जिसमें क्वालीफाई करने के 12 अंक भी शामिल हैं। इस प्रयास से उन्होंने 11,210 अंक जुटाए।