अफगानिस्तान के युवा स्पिनर राशिद खान हाल के दिनों में एक शानदार फॉर्म में हैं। आईपीएल 2018 में राशिद खान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने एंड्रयू टाय के बाद सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उनके शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई थी। और अब, बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में लगातार दो मैचों में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है और बांग्लादेश को 2-0 से हराया है।

पिछले दो वर्षों में राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आ रहे है और इसमें अच्छा प्रदर्शन करते हुए खूब लोकप्रियता पायी है। इन्होंने टीम के गेंदबाजी कोच मुथैया मुरलीधरन की प्रशंसा करते हुए काफी कुछ कहा है कि उन्हें आगे बढने में कितनी मदद मिली है।
“हमारे कोच (मुरलीधरन) ने मुझ पर कभी भी दबाव नहीं डाला है, जिससे मेरी गेंदबाजी में बहुत सारे बदलाव आए। वे ज्यादातर मेरे साथ अपने अनुभव साझा करते हैं, मुझे शांत रहने के बारे में बताते हैं, इससे मुझे काफी मदद मिलती है साथ ही इनसे गेंदबाजी करने में काफी कुछ सीखने को मिला है, “राशिद खान ने कहा है।

इन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए बहुत कम ही उम्र में बड़ा नाम कमाया है और हाल ही में खेली जा रही टी20 सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मैन ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड जीते है। इन्होंने आगे भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के बारे में बात करते हुए कहा है, “मुझे नहीं लगता कि मुझे उद्घाटन टेस्ट के लिए किसी भी तरह ही तैयारी करने की जरुरत है। अगर मैं इनके बारे में ज्यादा सोचूंगा तो भ्रमित हो जाऊँगा।”
“इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह हमारे लिए अफगानिस्तान के पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण टेस्ट है, और फोकस हमारे लिए बस आनंद लेना होगा। यह एक लंबा प्रारूप होगा, और बहुत अधिक समय तक खेलना होगा। सबसे अच्छा होगा कि हम हर पल का आनंद लें – चाहे गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण या बल्लेबाजी, ” राशिद ने कहा है।

इन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के बारे में बताते हुए कहा है, “मुझे देहरादून में प्राप्त समर्थन का बहुत गर्व महसूस हुआ और इसे हम दूसरा घर मानते है। इस जगह पर सुविधाएं काफी अच्छी हैं।”
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 14 जून को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाने वाला है। जिसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जगह अजिंक्य रहाणे करने वाले है।
The post राशिद खान ने अपनी शानदार गेंदबाजी का पूरा श्रेय इस दिग्गज को दिया appeared first on SportzWiki Hindi.