भारतीय टीम से बाहर चल रहे ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर हमेशा ही सुर्खियों में रहते है. वह मैदान के बाहर भी कुछ ना कुछ ऐसा करते है. जिससे वह सुर्खियों में आ ही जाते है.
हाल के दिनों में वह कश्मीर मुद्दों पर किये गये अपने ट्वीट के चलते सुर्खियों में आये थे और अब एक बार फिर गौतम गंभीर अपने परिवार के संग छुट्टियाँ मनाने के चलते सुर्खियों में आ गये है.
पेरिस में परिवार संग मना रहे है गर्मियों की छुट्टियाँ

इसी बीच आपकों बता दें, कि भारतीय टीम से बाहर चल रहे ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर अपने परिवार के संग गर्मियों की छुट्टियाँ मनाने पेरिस निकल चुके है. पेरिस में अपने परिवार के संग गर्मियों की छुट्टियाँ मनाने की कई तस्वीरें गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया में भी पोस्ट की है.
गंभीर का परिवार करता है डक से प्यार

आपकों बता दें, कि इसी बीच भारतीय टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमे उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है, कि गंभीर परिवार को डक से प्यार है. हालाँकि, उन्होंने यह बात एक मजकियाँ अंदाज में ट्विटर पर लिखी है.
गौतम गंभीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट की है. इसमें से एक तस्वीर में गौतम गंभीर शून्य के स्कोर पर पवेलियन जाते हुए नजर आ रहे है. वही दूसरी तस्वीर में गौतम गंभीर की बेटी अजीन डक के पुतले को प्यार करती हुई नजर आ रही है.
यहाँ देखे गंभीर का मजेदार ट्वीट
गौतम गंभीर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “खैर, आप कह सकते हैं, कि ‘डक’ और गंभीर परिवार का कुछ तो संबंध जरुर है. मुझे चिंता इस बात की है, कि यह पीढ़ियों को भी पार कर रहा है. उम्मीद है, कि उसके अजीन अपने पापा की तरह ट्रॉफी नहीं तो कम से कम टॉफी उठा ले.”
Well, you can say there’s something about ‘Ducks’ & Gambhirs, they seem inseparable. And I am worried it is crossing generations too
!!!Hopefully like her Papa, Aazeen has a trophy (or a toffee) round the corner too #Paris #summerholidays pic.twitter.com/U2jmk2OF6z
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) June 11, 2018
आपकों बता दें, कि आईपीएल 2014 के दौरान गौतम गंभीर तीन बार लगातार शून्य के स्कोर पर आउट हो गये थे. हालाँकि, इसके बाद गंभीर की ही कप्तानी में केकेआर ने आईपीएल की ट्रॉफी उठा ली थी.
The post गौतम गंभीर की बेटी अजीन ने किया कुछ ऐसा, पापा गौतम हुए गंभीर सता रही है इस बात की चिंता appeared first on SportzWiki Hindi.

!!!Hopefully like her Papa, Aazeen has a trophy (or a toffee) round the corner too