भारतीय टीम मौजदा समय में आयरलैंड के दौरे पर है. जहां कल दो टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. मगर असल दौरा भारत का इसके बाद से शुरु होगा. 3 जुलाई से शुरु हो रहे इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा.
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज टीम इंडिया के पास वनडे मैचों में भी नंबर एक पर पहुँचने का मौका है. वह इस समय वनडे रैंकिंग में दो नंबर पर है जबकि इंग्लैंड नंबर वन पर मौजूद है. वहीं टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का मानना है कि भारतीय टीम एक मजबूत स्थिति में है और इंग्लैंड दौरा शानदार होने वाला है.
ये कहा रवि शास्त्री ने

रवि शास्त्री ने एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान कहा
”हमें टेस्ट सीरीज गंभीरता से लेनी पड़ती है. खासतौर पर घर के मैचों में, बल्कि हमें सभी सीरीज घरेलू मैदान के जैसे ही लेनी चाहिए. हमें जरुरत के हिसाब से बदलना है. अगर दूसरे खिलाड़ी कर सकते तो हम भी कर सकते हैं. 20 विकेट निकलना और बोर्ड पर 300 या 400 रन लगाना. अगर हम ये कर सकते हैं तो एक शानदार मुकाबला होगा.”

शास्त्री ने कहा ”मुझे लगता है मौजूदा टीम बाहर खेलना चाहती है. अगर हम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज देखें तो पहले दो टेस्ट मैच गंवा दिए थे. लेकिन खिलाड़ियों को विश्वास था कि वह टेस्ट मैच जीत सकते हैं और फिर यही हुआ. यह वर्तमान टीम एक न्यूक्लियस की तरह है. वे पिछले तीन चार साल से एक साथ खेल रहे हैं. उन्हें यह यकीन है कि वह कहीं भी सहजता पूर्वक खेल सकते हैं. हमारे पास स्पिन गेंदबाजी खेमा शानदार जबकि तेज गेंदबाजी भी जबरदस्त मौजूद है”

आगे रवि शास्त्री ने कहा ”ट्रैक शानदार है. इंग्लैंड टीम भी घरेलू परिस्थितियों में जबरदस्त है. मुझे लगता है ये एक शानदार मुकाबला होगा, क्योंकि इंग्लैंड टीम शानदार कर रही है जबकि हमारे पास मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं. इस दौरे पर 100 प्रतिशत मनोरंजन की गारंटी है”
The post भारतीय टीम है काफी मजबूत, इंग्लैंड को देंगे करारा जवाब : रवि शास्त्री appeared first on SportzWiki Hindi.