Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड ने बनाये रिकॉर्ड पर सचिन ने दिया ये जबरदस्त बयान, वकार युनूस ने किया समर्थन

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के जाने माने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हमेशा शांत स्वभाव के माने जाते है और उनके क्रिकेट रिकॉर्ड की वजह से वह हमेशा एक महानतम क्रिकेटर रहेंगे। साथ ही कई बार देखा गया है की सचिन अपने से छोटे खिलाडियों को हमेशा कुछ ना कुछ सिखाते रहते है। सचिन ने इंग्लैंड द्वारा ICC की ODI रैंकिंग की नंबर-1 टीम इंग्लैंड वन डे इंग्लैंड ने हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सर्वोच्च स्कोर बनाया इसके के ऊपर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है की इस प्रारूप के मैच के दोरान दो नयी गेंदों का प्रयोग यह नाकामी को न्यौता देने जैसा है। उन्होंने इसकी आलोचना की है।

इस टीम ने बनाया वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड 

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की तेंदुलकर दो नयी गेंदों प्रयोग करने पर ने ट्विटर पर लिखा कि ,'' वनडे में दो नयी गेंदों का प्रयोग करना नाकामी को न्यौता देने जैसा है। उन्होंने कहा की मैच के दोरान गेंद को उतना समय ही नहीं मिलता कि रिवर्स स्विंग मिल सके। साथ ही कहा की हमने डैथ ओवरों में लंबे समय से रिवर्स स्विंग नहीं देखी। इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में छह विकेट पर 481 रन बनाये।

साथ ही बताया जा रहा है की सचिन तेंदुलकर द्वारा दिए बयान के बाद रिवर्स स्विंग के किंग पाकिस्तान के वकार युनूस उनका समर्थन किया और उन्होंने कहा कि ,'' यही वजह है कि अब आक्रामक तेज गेंदबाज नहीं निकलते। सभी रक्षात्मक खेलते हैं। सचिन से पूरी तरह सहमत हूं। रिवर्स स्विंग लुप्त ही हो गई है।

बताया जा रहा है की अभी कुछ सालो पहले आईसीसी ने अक्तूबर 2011 में वनडे में दो नयी गेंदों का प्रयोग शुरू किया था। और भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान क्रिकेटर वकार युनूस ने इस प्रयोग को गलत बताते हुए इसकी आलोचना की साथ ही कहा है की इससे प्रयोग की वजह से गेंदबाजों की अपना अच्छा प्रदर्शन करने में बहुत कठिनायी आती है।



Herald