Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर

खेल डेस्क। इस समय फुटबॉल प्रेमियों में फीफा विश्व कप के प्रति जूनन चारों ओर छाया हुआ है। चारों और अब फीफा विश्व कप की चर्चा ही हो रही है। अभी से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर इस खिताब पर कौन कब्जा जमाएगा। फुटबॉल का महाकुंभ फीफा विश्व कप गुरुवार से रूस में शुरू होने जा रहा है।

स्पेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को हराया

साथ ही प्रशंसकों द्वारा ये भी कयास लगाए जा रहे है कि कौनसा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर होगा। एक सर्वेक्षण की बात की जाएं तो इस मामले में अर्जेंटीना के लियोनल मैसी दिग्गज खिलाडिय़ों को पछाडक़र टूर्नामेंट के टॉप स्कोर बनेंगे। वहीं गत चैम्पियन जर्मनी एक बार फिर से खिताब पर कब्जा करेगी।

फीफा विश्वकप में नजर आएगा इस बार ये नजारा, होगी बॉल गर्ल की भूमिका

जिस तरह मैसी ने अपने प्रदर्शन के दम पर फुटबॉल जगत पर अपनी बादशाहत साबित की है उसी तरह वे कमाई के मामले में भी अन्य खिलाडिय़ों से आगे हैं।अर्जेंटीना और बार्सिलोना का ये खिलाड़ी कमाई के मामले में फुटबॉल खिलाडिय़ों में पहले स्थान पर है। अब सभी खेलों के खिलाडिय़ों की कमाई की बात की जाए तो इसमें भी वह दूसरे स्थान पर है।

धोनी ने अपने खेल को लेकर किया बड़ा खुलासा, जल्द ही कर सकते है बड़ी घोषणा

इस समय मैसी की कमाई साढ़े दस करोड़ डॉलर से अधिक है। जबकिइस सूची में दूसरे फुटबॉलर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिनकी कमाई दस करोड़ आठ लाख डॉलर हैं।

FIFA WORLD CUP: जीतने वाली टीम को मिलेगी इतनी इनामी राशि की हो जाएगी मालामाल

ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार नौ करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर है। अर्जेंटीना के मेसी का वेतन और बोनस आठ करोड़ डॉलर से अधिक है जबकि ढाई करोड़ डालर से अधिक उन्हें एडीडास, गेटोरेड, पेप्सी और हुवेइ के विज्ञापन से प्राप्त होते हैं।अगर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी की बात की जाए तो इसमें अमेरिका के चैम्पियन मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर शीर्ष पर हैं।