Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अदा नहीं हुआ लोन का पैसा इसलिए नीलाम होंगे धोनी ने दो फ़्लैट, बड़े भाई ने लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के फ़्लैट अब नीलामी की कगार पर पहुंच गए हैं। दरअसल, 1100 और 900 स्क्वायर फीट के धोनी के ये फ़्लैट रांची में स्थित हैं और दोनों ही कमर्शियल हैं। बताया जा रहा कि मोदी के ये फ़्लैट लोन का पैसा अदा न किये जाने की वजह से नीलाम हो रहा है।

दरअसल, रांची के डोरंडा में शिवम प्लाजा नामक बिल्डिंग में धोनी के ये फ्लैट हैं। आरोप है कि इन फ्लैट्स को बनवाने वाले बिल्डर दुर्गा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड हुडको का लोन नहीं चुका पाए हैं जिसकी वजह से हुडको यानि हाउसिंग अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ये फ्लैट नीलाम करने जा रहा है और इसका खामियाजा महेंद्र सिंह धोनी को भी उठाना पड़ रहा है। इसके लिए भवन परिसंपत्ति का दो बार मूल्यांकन अलग-अलग कराया गया है। इलाहाबाद स्थित कर्ज वसूली अपीलीय न्यायाधिकरण में नीलाम की आधार राशि तय करने की अपील की है।

बता दें की न्यायाधिकरण की ओर से छह करोड़ कर्ज की राशि के लिए उचित सूद और हर्जाने की राशि के मुताबिक नीलाम की आधार राशि तय होगी। इस नीलामी से मिली धनराशि को हुडको अपने कब्जे में ले लेगा।

इस मामले को लेकर धोनी के बड़े भाई बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी ने हुडको पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हुडको की साजिश के कारण यह प्रोजेक्ट खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने तीन करोड़ चुका दिए हैं, लेकिन हुडको ने दुर्गा डेवलपर को लोन दिया था तो इसका नोटिस बिल्डिंग में क्यों नहीं लगाया। हमें कैसे पता लगेगा कि बिल्डिंग लोन में बनाई गई है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि बिल्डर और हुडको ने मिलकर हमें फंसा दिया। फिलहाल इस मामले में हुडको का कोई अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन इतना तय है कि अगर बिल्डिंग नीलाम हुई तो बिल्डर और हुडको की गलती का खामियाजा टीम इंडिया के खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी को भी चुकाना पड़ेगा।

The post अदा नहीं हुआ लोन का पैसा इसलिए नीलाम होंगे धोनी ने दो फ़्लैट, बड़े भाई ने लगाए गंभीर आरोप appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.