Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत का एकमात्र खिलाड़ी, जिसकों हुआ पुलिस इंस्पेक्टर लड़की से प्यार और रचा ली शादी

वर्तमान में भारतीय टीम में कई खिलाड़ी ऐसे है. जो शादी करके अपनी शादीशुदा जिंदगी में सेटल हो चुके है. पिछले साल ही 11 दिसंबर 2017 को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी शादी कर ली थी.

आपकों बता दे पिछले दो-तीन सालों में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी शादी के पवित्र बंधन में बंधे है. जिनमे रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल है.

एक भारतीय खिलाड़ी की पत्नी पुलिस इंस्पेक्टर 

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उस खिलाड़ी का नाम बताने वाले है. जिसने एक पुलिस इंस्पेक्टर लड़की से प्यार करके उससे शादी रचाई है. भारतीय खिलाड़ी को पुलिस इंस्पेक्टर लड़की से प्यार हुआ और दोनों ने बाद में शादी कर ली थी.

परविंदर अवाना ने रचाई है पुलिस इंस्पेक्टर से शादी 

परविंदर अवाना ने एक पुलिस इंस्पेक्टर लड़की से शादी की हुई है. आपकों बता दें, कि परविंदर अवाना की शादी 6 मार्च 2018 को ही हुई है और उन्होंने दिल्ली पुलिस में कार्यरत एक पुलिस इंस्पेक्टर से शादी की हुई है. परविंदर अवाना की पत्नी का नाम संगीता कसाना है.

भारत के लिए खेल पाये मात्र 2 टी-20 मैच 

आपकों बता दें, कि परविंदर अवाना का भारतीय टीम के लिए क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं चल पाया. वह भारतीय टीम के लिए मात्र 2 टी-20 मैच ही खेल पाये थे. जिसमे वह 11.83 की इकॉनामी रेट से रन दे बैठे थे. उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलते हुए एक भी विकेट हासिल नहीं हो पाया था.

हालाँकि, परविंदर अवाना का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड रहा है. वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए खेले हुए है. उन्होंने आईपीएल के कुल 33 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 8.27 की इकॉनामी रेट से 39 विकेट हासिल किये है.

परविंदर अवाना घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हुए काफी सफल रहे है. परविंदर अवाना ने 62 प्रथम श्रेणी मैचों में कुल 191 विकेट लिए हुए है. फिलहाल अपना क्रिकेट करियर को बचाने के लिए परविंदर अवाना संघर्ष करते हुए नजर आ रहे है.

The post भारत का एकमात्र खिलाड़ी, जिसकों हुआ पुलिस इंस्पेक्टर लड़की से प्यार और रचा ली शादी appeared first on SportzWiki Hindi.