भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के बाद अब महिला टीम भी शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार दूसरे मैच में भी जीत हासिल की है। 3 जून से शुरू हुए महिला एशिया कप टूर्नामेंट में भारत ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। इससे पहले कल मिथाली राज की शानदार 97 रनों की पारी के चलते भारत ने मलेशियाई महिलाओं को बुरी तरह से हराया था और आज थाईलैंड को भी धुल चटा दी है।

भारत और थाईलैंड के बीच यह मुकाबला आज क्वालालंपुर के रॉयल सेलांगर क्लब स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड को 66 रनों से हरा दिया है। हालाँकि इस मैच में भारत की तरफ से पिछले मैच की स्टार बल्लेबाज मिथाली राज शामिल नहीं थी।
मैच में थाईलैंड महिला टीम ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था जिसके बाद टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 134 रन बनाये थे। हालांकि स्कोर ज्यादा बड़ा तो नहीं था लेकिन थाईलैंड की टीम पूरे बीस ओवर में 8 विकेट पर महज 66 रन ही बना पायी और 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

मैच में भारत की तरफ आज मोना मेशरम ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 27 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 134 पार किया। वहीं थाईलैंड की तरफ से वोंगपका लींगप्रस्ट ने 2 विकेट अपने नाम किये।
135 रनों का पीछा करने उतरी थाईलैंड की लड़कियों ने अच्छी शुरुआत नहीं दी और पहला विकेट महज 7 के स्कोर पर ही नट्टाकन चांटम के रूप में गिर गया था। इसके बाद भारतीय लडकियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम को विकेट रहते हुए भी लक्ष्य तक पहुँचने नहीं दिया और 20 में सिर्फ 66 रन ही बना पायी और भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरे मैच में जीत हासिल की है। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
अब भारत का अगला मुकाबला 6 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाने वाला है जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को होगा उससे पहले श्रीलंका के साथ भी एक मैच खेलना है।
The post एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत हरमनप्रीत की कप्तानी पारी की बदौलत भारत ने दिया थाईलैंड को मात appeared first on SportzWiki Hindi.