भारतीय क्रिकेट टीम को दो टी-20 मैच सीरीज के लिए आयर्लैंड दौरे पर जाना है. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी. इंग्लैंड दौरे की शुरुआत एक दिवसीय और टी-20 सीरीज के साथ होगी. जबकि इसके बाद टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. आयर्लैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गयी टीम इंडिया का यो-यो फिटनेस टेस्ट कराया गया है.
खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर को बनाए रखने के लिए यह टेस्ट कराया जाता है. जबकि इस फिटनेस स्तर को और अधिक बढ़ाने के लिए भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने इसे 16.1 से 16.3 कर दिया है. इंग्लैंड दौरे के लिए संजू सैमसन का चयन किया गया था, लेकिन सैमसन का फिटनेस 16.1 होने से उन्हें बाहर कर दिया गया. इस फिटनेस टेस्ट के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही पहलू निकलकर सामने आए हैं.
सकारात्मक

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली यो-यो टेस्ट में पास हो गए हैं. कोहली हाल ही में चोटिल हो गए थे. हालांकि अब वह पूरी तरह फिट हैं. वहीं महेन्द्र सिंह धोनी ने भी इस टेस्ट को सफलता पूर्वक पास कर लिया है. भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव भी बिल्कुल फिट पाए गए हैं.
इसका मतलब ये है कि ये सभी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे और उससे पहले खेली जाने वाली आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी खेलेंगे. इन सभी खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट पहले बैच में किया गया.
दूसरे बैच के फिटनेस टेस्ट में सुरेश रैना, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुन्दर, यज़ुवेंद्र चहल, सिद्धार्थ कौल और मनीष पांडे पास हो गए. जबकि एक खिलाड़ी इस टेस्ट में फेल हो गया.
नकरात्मक

इस टेस्ट का नकारात्मक पहलू ये रहा है कि इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए धाकड़ बल्लेबाज अम्बाती रायडू बाकी खिलाड़ियों के जितना लकी नहीं रहे. अंबाती रायडु के यो-यो टेस्ट के नतीजे निगेटिव आए हैं, जिस वजह से उनके इंग्लैंड जाने का टिकट कैंसिल करा दिया गया है.
रायडू ने इस आईपीएल सीजन में शानदार बल्लेबाजी की थी. चेन्नई की ओर से खेलते हुए अम्बाती रायडू ने कई बड़े स्कोर किए. मगर फिटनेस टेस्ट में फेल होने की वजह से यह शानदार खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नही बन पायेगा.
The post यो-यो टेस्ट की वजह से रायडू और सैमसन जैसे स्टार खिलाड़ी हुए बाहर, लेकिन टीम इंडिया को हुआ ये फायदा appeared first on SportzWiki Hindi.