Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत से बदला लेने के बारे में नहीं सोच रहे कीनियाई कोच

मुंबई
कीनिया फुटबाॅल टीम के कोच सेबेस्टियन मिग्ने ने आज कहा कि उनकी टीम इंटरकांटिनेंटल कप के फाइनल में कल भारत के खिलाफ बदला लेने की नीति से मैदान में नहीं उतरेगी क्योंकि लीग मैच में रेफरी की गलती के कारण टीम को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत से मिली हार को रैफरी की गलती मानते हैं केन्ना के कोच
फाइनल से पहले अपने आखिरी लीग मैच में कीनिया ने चीनी ताइपै को 4-0 से मात देकर अपने इरादे जाहिर कर दिए है। उनकी टीम बेहतर गोल अंतर से न्यूजीलैंड को पछाड़ कर फाइनल में पहुंची। लीग मैच में भारत ने कीनिया को 3-0 से हराया था। इस नतीजे के लिए वह रैफरी के गलत फैसले को जिम्मेदार मानते है।

मिग्ने ने कल मैच के बाद कहा, ‘‘ हमने भारत के खिलाफ अपने मैच का विश्लेषण किया है और 0-0 के स्कोर तक हम मैच में थे। रैफरी ने भारत को गलत तरीके से पेनल्टी दे दी, जिसकी जरूरत नहीं थी। भारत एक मजबूत टीम है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम 12 सदस्यीय भारतीय टीम से हारे, यहां 12 वां सदस्य दर्शक नहीं थे। मैं इस मैच को भारत से बदला लेने की तरह नहीं देख रहा हूं क्योंकि इसमें खिलाडिय़ों की कोई गलती नहीं थी।’’