स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के बाद अगर आप किसी क्रिकेट मैच का इंतजार कर रहें है तो अब आपका यह इंतजार जल्द ही ख़त्म हो जाएगा क्योंकि भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। बताया जा रहा है की बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ये अफगानिस्तान टीम के लिए पहला टेस्ट मैच होगा। अफगानिस्तान टीम वन डे खेलने के बाद पहली बार इंडिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करेगी।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच गुरुवार से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू हो रहें एकमात्र टेस्ट मैच में विराट कोहली टीम की कप्तानी नही करेगें। विराट कोहली की जगह टीम इंडिया की कप्तानी अजिंक्या रहाणे करेंगे। साथ ही बताया जा रहा है की भारत विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम है और अफगानिस्तान अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी। कोहली इस मैच में नजर नही आयेगे उन्होंने खुद इस मैच से दूरी बनायी है। और महेंद्र सिंह धोनी पहले ही टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके है।
अभी बांग्लादेश से देहरादून में हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान टीम ने बांग्लादेश को क्लीन स्वीप कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया के बल्लेबाजों को अफगानिस्तान के राशिद खान की फिरकी गेंदबाजी से बचना होगा। आईपीएल में अफगानिस्तान के की और से सबसे ज्यादा चमके खिलाड़ी राशिद खान के सामने अच्छे अच्छे बल्लेबाज नही टिक पाए और अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को लोहा मनवाया।
संभावित टीमें:
अफगानिस्तान: जावेद अहमदी / इहसानुल्लाह, मोहम्मद शहजाद, रहमत शाह, असगर स्तानिकजई, नासीर जमाल, मोहम्मद नबी, अफसर सजाई (विकेटकीपर), रशीद खान, यमीन अहमदजई, सयाद शिरजाद / वफादार, जहीर खान / मुजीब उर रहमान / अमीर हमजा।
भारत: शिखर धवन, के एल राहुल, मुरली विजय / करुण नायर, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रवीन्द्र जडेजा / कुलदीप यादव, उमेश यादव, इशांत शर्मा।
Herald