दो साल के बैन के बाद लौटी चेन्नई की टीम ने जिसने आईपीएल 2018 में जानदार और दमदार प्रदर्शन दिखाते हुए खिताब को अपने नाम किया. शुरुआत से ही इस टीम के खिलाड़ियों को अधिक उम्र के लिए ट्रोल किया जा रहा था. लेकिन धोनी ने इसके परवाह नहीं की. साथी खिलाड़ियों का अच्छा प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया.

अनहोनी को होनी कर दे चेन्नई के कप्तान धोनी की हर नीति के पीछे कोई ना कोई रणनीति छुपी हुई होती है.इस सत्र में शानदार गेंदबाजी कराने वाले दीपक चहर ने इस रणनीति का खुलासा किया.
सीएसके है सबसे अलग टीम
आईएनएस से बातचीत करते हुए दीपक चाहर ने कहा कि अभी तक तो इस टीम के बारे में केवल सुना था, लेकिन इस बार पीली जर्सी को पहन कर इस माहौल को देखने का अवसर प्राप्त हुआ. वाकई में सीएसके सभी टीमो से अलग है ड्रेसिंग रूम का माहौल इस टीम को लग दर्जा प्राप्त कराता है.

अभी तक हुए जितने संस्करण में इस टीम ने भाग लिया है सभी में प्लेऑफ खेलने का इतिहास इसी टीम के पास है.
ग्राउंड का बदलना रहा फायदेमंद
चेन्नई की टीम इस बार अपने घरेलू मैदान पर केवल एक ही मैच खेल पायी इसके बाद नर्मदा नदी के पानी के विवाद को लेकर इन मैचो को पुणे में शिफ्ट कर दिया गया, जिसका हमें और शार्दुल को फायदा मिला.
चेन्नई की पिच फ़्लैट है जबकि पुणे की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो रही थी. पिछले दो सालों से इसी पिच पर खलेने का अनुभव काम आया.

कितना भी बड़ा लक्ष्य होता हासिल कर लेती टीम
दीपक ने आगे की बातचीत में कहा की चेन्नई के सामने फ़ाइनल मैच में अगर 200 रन का भी लक्ष्य होता, तो भी हमारी टीम इस लक्ष्य को भेदने को तैयार थी. हम लोग एक रणनीति के तहत खेल रहे थे. हमको पता था हैदराबाद का गेंदबाजी आक्रमण अच्छा है और उसने इस सत्र में इसी के बलबूते कई मैच भी जीते है. लेकिन वाणखेड़े की पिच कुछ अलग रहती है यहाँ पर बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलती है.
उम्रदराज खिलाड़ियों की टीम नाम सुनकर बेहद शांत थे धोनी
जिस टीम में सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी है इसे कहकर उसे लगातार निशाने पर लिया जा रहा था. मगर कप्तान धोनी अपनी रणनीतियों से सभी को उलझा देते है, ये वही मैच था जिसमें अनुभव का काम था और वो अनुभव वाटसन ने वाट लगाकर दिखाया. वाटसन ने पहले की 10 गेंदों पर कोई रन नहीं लिया इसके बाद भी वह बड़े ही धैर्य के साथ खेलते रहे ये उनका अनुभव ही था जो इस बड़े मैच में काम आया और हम तीसरा आईपीएल खिताब जीतने में सफल हुए.
The post दीपक चहर ने खोला राज जब धोनी ने सुना लोग कह रहे है चेन्नई को बुड्ढो की टीम तो धोनी ने दी थी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.