Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सालों बाद हो रही थी इस भारतीय खिलाड़ी की वापसी, लेकिन यो-यो टेस्ट में फेल होने की वजह से बाहर होना तय

अम्बाती रायडू ने आईपीएल 2018 का अपना सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए खेला था और वह आईपीएल के इस सीजन में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे.

अम्बाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस आईपीएल सीजन 16 मैच खेले थे. जिसमे 43.00 की शानदार औसत से 602 रन बनाये थे. इस दौरान उनका 149.75 का शानदार स्ट्राइक रेट रहा था. उन्होंने इस आईपीएल सीजन 3 अर्धशतक व एक शतक बनाया था.

आईपीएल के प्रदर्शन से इंग्लैंड वनडे टीम में मिली थी जगह 

आपकों बता दें, कि अम्बाती रायडू के शानदार आईपीएल 2018 प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया था.

अम्बाती रायडू ने साल 2016 में अपना अंतिम वनडे मैच खेला था, लेकिन उन्हें आईपीएल में किये गये शानदार प्रदर्शन का ईनाम देते हुए चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए टीम में चुन लिया था.

यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण हुए टीम से बाहर 

आपकों बता दें, कि इसी बीच बड़ी खबर आ रही है जो यह है कि अम्बाती रायडू इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गये है. दरअसल, अम्बाती रायडू यो-यो टेस्ट पास नहीं कर पाये है. जिसके चलते उनका भारतीय टीम से बाहर होना लगभग पक्का हो गया है.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, “विराट कोहली को मिलाकर लगभग सारे खिलाड़ियों ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है. अम्बाती रायडू एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्हें यूके दौरे के लिए चुना गया था, लेकिन वो इस टेस्ट को पास नहीं कर सके. रायडू का स्कोर टीम इंडिया और इंडिया ए में जगह के लिए जरुरी 16.1 से काफी कम रहा है.”

भारत के लिए खेले हुए है 34 वनडे मैच 

आपकों यह भी बता दें, कि अम्बाती रायडू ने भारतीय टीम के लिए कुल 34 वनडे मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 50.24 की औसत से 1055 रन बनाये है. अम्बाती रायडू भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में 2 शतक व 6 अर्धशतक भी लगा चुके है.  उन्होंने भारत के लिए 6 टी-20 मैच भी खेले है. जिसमे उन्होंने 42 रन बनाये हुए है.

The post सालों बाद हो रही थी इस भारतीय खिलाड़ी की वापसी, लेकिन यो-यो टेस्ट में फेल होने की वजह से बाहर होना तय appeared first on SportzWiki Hindi.