भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा खिलाड़ियों में सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक संजू सैमसन को भारत ए की टीम में चुने जाने के बाद भी अंतिम पलों में बाहर कर दिया। संजू सैमसन को इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली भारत ए की टीम में शामिल जरूर किया था, लेकिन फिटनेट के यो-यो टेस्ट की प्रक्रिया में संजू सैमसन फिट नहीं बैठे और उन्हें बीसीसीआई ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।

संजू सैमसन यो-यो टेस्ट में हुए नाकाम
संजू सैमसन जैसे होनहार खिलाड़ी के लिए ये एक बहुत बड़ा झटका रहा। बीसीसीआई के नए फिटनेस टेस्ट मानक यो-यो टेस्ट की बाधा को संजू पार नहीं कर सके इसके पीछे के कारणों को तलाशने में कुछ लोग लग गए हैं। आखिर आईपीएल में इतने शानदार प्रदर्शन के बाद भी संजू सैमसन के साथ क्या हो गया जो इस बाधा को पार नहीं कर सके।

राजस्थान रॉयल्स के साथ एक अच्छे ट्रेनर की थी कमी
इस आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए 15 मैचों में 441 रन बनाने वाले संजू सैमसन को इतनी अच्छी फिटनेट गाइड नहीं मिल सकी। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस बार एक पेशेवर फिटनेस गुरू की कमी थी।
सूत्रों की माने तो शुरूआत में राजस्थान रॉयल्स के लिए जॉन ग्लोस्टर फिटनेस ट्रेनर थे और साथ ही बाद में अगास्टाइन को ये जिम्मेदारी सौंपी, लेकिन वो भी आखिर में इंडियन सुपर लीग की टीम एटलेटिको डी कोलकाता के साथ जुड़ गए।

संजू सैमसन के फिटनेस टेस्ट पास नहीं करने को लेकर उठे सवाल
ऐसे में ये बात मानी जा सकती है कि राजस्थान रॉयल्स पूरे सीजन के दौरान एक अच्छा ट्रेनर नहीं तलाश कर सका जो टीम के साथ पूरे समय बना रहे। संजू सैमसन की फिटनेस समस्या में भी इसी का हाथ माना जा सकता है। केरल के घरेलु क्रिकेट खेलने वाले संजू सैसम को लेकर केरल के कोच डेव व्हॉटमोर ने भी आईपीएल को ही संजू सैमसन की फिटनेस का कारण बताया।

केरल के कोच डेव व्हॉटमोर ने आईपीएल को बताया संजू की फिटनेस का जिम्मेदार
डेव व्हॉटमोर ने कहा कि
“मैं परीक्षण के काम पर और विरोधी पर बहस नहीं करना चाहता हूं लेकिन मैं बस इतना कह सकता हूं कि आईपीएल का लंबा सीजन रखने वाले खिलाड़ी को थोड़ी सी छूट दी जा सकती थी। वो लगातार क्रिकेट खेलते थे जैसा आप जानते ही होंगे। ऑफ सीजन में वजन कम करने की तुलना में इन सीजन में एक मुद्दा हो सकता है।”

संजू लगातार खेल रहे थे क्रिकेट
इसके साथ ही आगे व्हॉटमोर ने कहा कि “इसके अलावा कभी-कभी थकान में कमी आती है क्योंकि आपको रिकवरी करने का इतना समय नहीं मिल पाता है। उन्होंने भारत के लिए खेला जिसके बाद वो रणजी ट्रॉफी खेले और फिर आईपीएल। ये आसान नहीं होता है।”

संजू हैं बहुत प्रोफेशनल और इंटिलीजेंट क्रिकेटर
व्हॉटमोर ने कहा कि “सैमसन ने केरल के रणजी सीजन से पहले अपने फिटनेस टेस्ट को मंजूरी दे दी थी। इसके अलावा वो बहुत ज्यादा प्रोफेशनल और इंटिलीजेंट बन गए हैं। जहां तक मेरा मानना है अनुशासन की बात इतिहास की बात है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोच में से एक डेव व्हॉटमोर ने इन्हें ठहराया संजू सैमसन के यो-यो टेस्ट में फेल होने का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.