खेल डेस्क। किंग्स इलेवन पंजाब के शानदार बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने सोमवार को लंबे समय की प्रेमिका आशिता सूद के साथ सात फेरे के बंधन में बांध गए। मयंक ने कर्नाटक टीम के साथी के एल राहुल केसाथ सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट साझा की।
मयंक ने आशिता को शादी के लिए इस वर्ष के प्रारम्भ में प्रपोज़ किया था। इस जोड़े ने सोशल मीडिया के माध्यम से शादी की हर फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट की। पोस्ट के साथ मयंक ने लिखा की "इस जीवनकाल की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आइये यह पार्टी शुरू करते हैं"।
घरेलू कर्नाटक की टीम से 2000 से अधिक रन बनाने वाले इस बल्लेबाज को भारतीय टीम अभी तक मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने भारत 'ए' के लिए टीम में जगह बनाई थी और वह 16 जुलाई और 19 जुलाई को चार दिवसीय टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड जाएंगे करुण नायर इस भारतीय A टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।