स्पोर्टस डेस्क। क्रिकेट के खेल में फिटनेस एक ऐसी चुनौती हैं जिससे हर खिलाडी को होकर गुजरना पडता हैं। हालहीं में अगले महीने से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज़ के लिए हुए फिटनेस टेस्ट को भारतीय टीम के युवा खिलाडी अंबाती रायडू पास नही कर पायें। ये रही तीन वनडे मैचों की सीरीज़ इंग्लैंड के खिलाफ खेली जायेगी। अंबाती रायडू की जगह भारतीय टीम में के बल्लेबाज सुरेश रैना को शामिल किया गया है। इस दौरे के जरीये सुरेश रैना की वनडे टीम में पूरे ढाई साल बाद वापसी हुई हैं।
रायडू की जगह टीम इंडिया में बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने पूरे ढाई साल बाद भारतीय टीम के दौरे में शामिल हुये हैं। सुरेश रैना को टीम सेलेक्ट किये जाने की घोषणा राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने शनिवार को की हैं। इससे पहले भारत के इस दायें हाथ के बल्लेबाज ने कुल 223 वनडे खेले हैं जबकि उनका भारतीय टीम में आखिरी वनडे 25 अक्टूबर 2015 को खेला गया था। अग
अगले महीने से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज़ के लिए हुए फिटनेस टेस्ट में सुरेश रैना और अंबाती रायडू के अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हुए थे। इस फिटनेस टेस्ट में कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को पास कर दिया गया हैं जबकि अंबाती रायडू को असफल करार दिया गया हैं। भारतीय टीम के खिलाडीयो का यह फिटनेस टेस्ट बेंगलुरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हुआ था।
इससे पहले आईपीएल टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए शुमार अंबाती रायडू ने चेन्नई सुपर किग्स की जीत में सराहनीय योगदान दिया था। रायडू आईपीएल टूर्नामेंट के ऐसे खिलाडी हैं जो 11वें संस्करण में टॉप पांच सर्वश्रेष्ठ स्कोरर खिलाडीयों की लिस्ट में शामिल थे। अंबाती रायडू ने ट्वंटी 20 लीग में कुल 602 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 149.75 था। गौरतलब हैं कि बीच 12 जुलाई से नाटिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचो की श्रृंखला खेली जायेगी। इससे पहले वर्ष 2016 में अंबाती रायडू ने आखिरी बार वनडे टीम में जगह बनाई थी।
Herald