Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड दोरे से पहले धोनी ने किया पेट्स के साथ ‘टाइम पास’

नई दिल्ली 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का डॉग्स और पेट्स के साथ प्रेम किसी से छिपा नहीं है। चेन्नै सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 3 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले धोनी आजकल छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह पालतू कुत्तों के साथ नजर आ रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने मॉर्निंग वॉक पर निकलने के दौरान का यह विडियो बनाया है। धोनी ने हाथ में कैमरा पकड़ा हुआ है और वह अपने डॉग्स का विडियो बना रहे हैं। धोनी ने अपनी पेट सैम का नाम लेकर लिखा है कि वह मेरी फेवरिट है जिसे वह जानती भी है। इसलिए दूसरों को परेशान करने की छूट का फायदा उठा रही है। 

धोनी के इस विडियो को बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं। इस विडियो को अब तक 18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इंस्टाग्राम पर करीब 7 लाख लोगों ने इस विडियो को अभी तक लाइक किया है। भारतीय टीम को अगने महीने 3 जुलाई से इंग्लैंड में उसी की मेजबानी में क्रिकेट सीरीज खेलनी है। धोनी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं लेकिन टी20 और वनडे में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी20 और इतने ही वनडे मैच खेलने के बाद 5 टेस्ट मैच खेलेगी।