Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: वेस्टइंडीज ए के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद सोशल मीडिया पर छाई इंडिया ए

मयंक अग्रवाल के शानदार शतक की बदौलत और दीपक चहर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया ए की टीम ने इंग्लैंड की धरती में खेली जा रही ट्राई सीरीज में वेस्टइंडीज ए की टीम को हरा दिया है.

इंडिया ए की टीम ने अपनी इस जीत के साथ इस ट्राई सीरीज में तीसरी जीत हासिल की है. हालाँकि, अपने खेले अबतक चार मैचों में इंडिया ए की टीम को एक मैच में हार का सामना भी करना पड़ा है.

आसानी से 7 विकेट से जीती इंडिया ए

इस मैच का टॉस वेस्टइंडीज की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की गेंदबाजी के सामने मात्र 221 रन पर ही आल आउट हो गई. भारत के लिए वेस्टइंडीज ए के पांच विकेट तेज गेंदबाज दीपक चहर ने लिए और उन्होंने अपने 10 ओवर में मात्र 27 रन ही दिए.

इस आसान लक्ष्य को इंडिया ए की टीम ने ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के शानदार शतक की बदौलत 38.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने 102 गेंदों पर 112 रन की तूफानी पारी खेली.

जीत के बाद ट्विटर पर छाई इंडिया ए

The post किसने क्या कहा: वेस्टइंडीज ए के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद सोशल मीडिया पर छाई इंडिया ए appeared first on SportzWiki Hindi.