स्पोर्ट्स डेस्क। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए शीर्ष स्कोरर के रूप में उभरे बेहतरीन बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल में 13 पारी में 659 रनों की बेहतरीन बल्लेबाज ने भारतीय टीम में अपनी दावेदारी को शानदार तरीके से पेश की है। साथ ही केएल राहुल को खुद के प्रदर्शन पर विश्वास है की उनकी जगह भारतीय टीम में पक्की हो जाएगी। साथ ही राहुल ने माना है की वह सीमित ओवरों में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं।
राहुल ने कहा कि "मेरे बचपन का सपना विश्व कप खेलना है और यदि टीम प्रबंधन मुझे 4 नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहता है, तो मैं ऐसा करने के लिए तैयार हूं क्योंकि भारत के लिए खेलने से कुछ भी बड़ा नहीं है। मुझे आशा है कि ओडीआई में भी मेरे हालिया फॉर्म के साथ जारी रहेगा"।
साथ ही बाद में राहुल ने कहा कि "अभी मेरा लक्ष्य मेरे देश के लिए रन बनाना है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सलामी बल्लेबाज या मध्य क्रम में आ रहे हों।अगर वे मुझे 4 नंबर पर बल्लेबाजी कराना चाहते हैं, तो मैं चुनौती के लिए तैयार हूं।
Herald